उदयपुर, 17 जुलाई। हरियाली अमावस्या के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र मादड़ी में रीको कार्यालय मादड़ी में वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या व वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक संजय कुमार नेनावटी की उपस्थिति में सघन वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पण्ड्या ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण कम करने में यह वृक्षारोपण सहायक होगा। नेनावटी ने कहा कि यहां जामुन, अमरूद, अमलताश, बिलपत्र के पौधे लगाने से आने वाले समय में पक्षियों का विचरण बढेगा तथा पक्षियों को फलदार पौधो से भोजन भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर रीको इकाई कार्यालय के के.बी.बी.पटेल, राजेश पारिक, अरविन्द कुमार शर्मा, रामसिंह मीणा, दिनेश कुमार भार्गव, राकेश जी व्यास एवं जय कृष्ण खण्डेलवाल उपस्थित है।
खाद्य लाईसेंस व पंजीयन के लिए खेरवाड़ा में कैंप आज
उदयपुर, 17 जुलाई। एफएसएएसएआई व् खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने वार्षिक टर्नओवर एवं दैनिक उत्पादन क्षमता के अनुसार खाद्य लाइसेंस व पंजीयन हेतु 18 जुलाई को पंचायत समिति खेरवाड़ा में सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामणिया ने दी।
