महिला अधिकारिता विभाग एचपीसीएल के बीच हुआ एमओयू
उदयपुर, 11 जुलाई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को उदयपुर में राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव जितेंद्र कुमार उपाध्याय व एचपीसीएल एलपीजी के कार्यकारी निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) एम.पी रतीश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से एलपीजी गैस को सुरक्षित रसोई ईंधन के रूप में प्रचारित करने के लिए तथा राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत मानदेयकर्मीसाथिनों को अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध करवाए जाने हेतु एचपीसीएम द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम एल.पी.जी. सखी के रूप में साथिन का चयन किया जायेगा। इस अवसर पर एचपीसीएम के वरिष्ठ अधिकारी श्रीनिवासराव नल्ली, अमिताभ ठाकुर, विनीत दीक्षित, महिला अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती आभा जैन, कार्यक्रम निदेशक श्रीमती राजकुमारी हाड़ा, आईसीडीएस उप निदेशक श्रीमती कीर्ति राठौड़ उपस्थित थे।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एलपीजी सखि कार्यक्रम का शुभारंभ
