उदयपुर। जिले के खैरवाड़ा थानान्तर्गत गत दिनांक 05.07.2023 को प्रार्थीया श्रीमती जीजा पत्नि स्व. अशोक कुमार निवासी सुवेरी, फला रेडा ने मय अपने पुत्र सतीश पिता अशोक मीणा रिपोर्ट पेश की कि मेरा पुत्र नरेंद्र कुमार दिनांक 03.07.2023 को रात्रि खाना खाने के बाद उसकी प्रेमिका हिना पुत्री पुरुषोत्तम निवासी लराठी से मोबाइल पर बात करता हुआ घर से बाहर निकला था लेकिन दिनांक 04.07.2023 सुबह तक घर नहीं लौटने पर हमने हमारे रिश्तेदारों व आस-पड़ोस पर पूछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। इस बीच लराठी पुलिया का काम कर रही लेबर ने नदी में पड़ी अज्ञात लाश की सूचना दी। जिस पर मेरे परिवार वालों ने उक्त मृतक नरेन्द्र की लाश की पहचान की। वगैरा रिपोर्ट पर हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवण भुषण यादव द्वारा घटना का खुलासा करने व घटना में शामिल अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर डाॅ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, व श्री हेरम्ब जोशी वृताधिकारी, ऋषभदेव के सुपरविजन मे सबीर खान थानाधिकारी खेरवाडा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में आरोपिया हिना कुमारी को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
