उदयपुर । 07 जुलाई । भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड यात्रा के भव्य आयोजन हेतु एक बैठक लोढा काॅम्पलेक्स पर आयोजित की गई है।
इस अवसर पर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव दिनांक 8 अगस्त, 2023 के अवसर पर श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा भगवान महाकाल की शोभायात्रा के साथ भव्य विशाल कावड यात्रा गंगाजी के चैथे पाये गंगोदभव, आयड से निकाली जावेंगी । कावड यात्रा एवं शोभायात्र का मार्ग गंगोद्भव आयड, आनंद प्लाज, अषोक नगर रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहाॅल, सुरजपोल चैराहा, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चैक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चैक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिरं, आयुर्वेद चैराहा से महाकाल मंदिर रहेगा। इस हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
भगवान श्री महाकालेश्वर की ग्यारही कावडयात्रा 8 अगस्त, 2023 को
