विधवा से मारपीट मामले में और छह गिरफ्तार

अब तक नौ आरोपी पकड़े गए
उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक विधवा महिला के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह जनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस तरह इस मामले में अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों में भवानी उर्फ फिरोज पिता समा, हितेश पिता दिनेश, एकली पुत्री भंवरलाल पत्नी सुरेश, मोहनी बाई पत्नी समा, गजरी पत्नी भवानी उर्फ फिरोज शामिल हैं। ये सभी पाली जिले के कोयलवाव गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा पाली जिले के गोवर्धनपुरा निवासी कमला पत्नी भीखाराम को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। इस तरह अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां इस मामले में हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर यह मामला दर्ज किया था। प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज महिलाओं ने विधवा महिला को ना केवल पीटा बल्कि कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ चप्पल—जूतों से मारपीट की थी। जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक पीड़िता के गांव पहुंचे तथा उसे उदयपुर लाकर उसका मेडिकल तथा उपचार कराया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!