थाना बेकरिया। गत 30 जून 2023 को थाने के आसुचना तन्त्र व स्थानीय, प्रशासनिक तंत्र (नायब तहसीलदार महोदय) से जानकारी में आया कि दिनांक 29 जून को देवला कस्बे में एक महिला के साथ कुछ महिलाओ द्वारा निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है, इस बारे में कोई भी रिपोर्ट थाने पर नही दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा घटना का स्वयं संज्ञान लेकर वायरल वीडियो की पिडीता की तलाश की जाकर उसके घर पहुंच कर पिडीता से काउन्सलिंग कर रिपोर्ट प्राप्त की जाकर धारा 452, 354, 354बी, 323, 509, 147, 148, 149 भादस व 67(।) आईटी एक्ट 2000 में प्रकरण संख्या 118/23 पंजिबद्ध किया गया।
प्रकरण में पूर्व में दिनांक 01.07.2023 को 03 अभियुक्तांे को गिरफ्तार किया गया था। जिसमे मुख्य अभियुक्ता व 02 अन्य थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में मुकेश कुमार थानाधिकारी, बेकरिया मय टीम द्वारा थाना नाना जिला पाली क्षेत्र मंे तलाश कर वीडियो वायरल करने वाले सहित कुल 06 अभियुक्तगण 01. भवानी उर्फ फिरोज पुत्र समा 02. हितेश पिता दिनेश 03. एकली पुत्री भंवर लाल पत्नी सुरेश 04. मोहनी बाई पत्नी समा 05. गजरी पत्नी भवानी उर्फ फिरोज निवासीयान नाडीया, कोयलवाव थाना नाना जिला पाली व 06. कमला पत्नी भीखा राम निवासी गोर्वधनपुरा थाना नाना जिला पाली को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में अब तक कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
