जो चीजे कमजोर बनाएं उन्हें छोड़ने में शक्ति निवेश करें-  श्री मुनि सुरेश कुमार

उदयपुर। चार्तुमास जैन मुनि को एक क्षेत्र में बांध देती है। वर्षावास इस वर्ष पाँच माह का है, जैन परंपरानुसार अपरिहार्य कारणों के सिवाय कार्तीक शुक्ला पुर्णिमा तक मुनि न अन्यत्र विहार कर सकते है ना ही वस्त्र ले सकते है।
यह बात आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने महापुज्ञ विहार प्रज्ञा शिखर में  चतुर्मासिक चतुर्दशी पर उपस्थित श्रावक- श्राविकाओं को सम्बोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा- आठ महिने हम भौतिक मकड़जाल में उलझते रहे हैं, चार्तुमास के यह पाँच महिने आत्मा के विकास में निवेश करें। जो चीजे हमें कमजोर बनाएं उन चीजों को छोड़ने की ताकत जुटाए वही सही मायने में त्याग है। जहा त्याग और संयम का दम घुटता है तो यह तय है। कि जीवन समस्याओं के गर्त में धकेल दिया जायेगा।
ध्यान साधक ने तेरापंथ का आधार स्तंभ मर्यादा पत्र का वाचन करते हुए कहा- बाढ आने से पहले पाल बांधने के तर्ज पर आचार्य भिक्षु ने  260 वर्ष पूर्व जो मर्यादाएं लिखि वही मर्यादाएं आज तेरापंथ के विकास का आधार बनी हुई है।
सभी साधु – साध – साध्वीया  एक आचार्य की आज्ञा में रहे विहार चार्तुमास आचार्य की आज्ञा से हो, अपना-शिष्य न बनाएं, आचार्य योग्य को दीक्षित करें, अयोग्य निकल जाने पर धर्मसंघ की सदस्यता से मुक्त कर दे। आचार्य गुरु भाइ  शिष्य को उत्तराधिकारी चुने उसे सभी सहर्ष स्वीकार करे” इन पाँच मर्यादाओं की दाँह में हम सभी प्रगति के सोपान चढ़ते जाए।
• मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- अतीत वर्तमान की परछाइ होती है। हम अतीत की पड़ताल करें तो वर्तमान खुबसुरत हो जाता है।  चार्तुमास स्वयं में लौटने का अवसर है। हम अपने बीतें हुए कल से प्रेरणा लेकर अपने आज को संभाले। आप अपना आज संभाल ले आपका आज अपने आप आपका कल संभाल लेगा।

मुनिवृन्द नेदी प्रत्यारख्यान की दी प्रेरणा प्रतिदिन सत साहित्य स्वाध्याय

• रात्रीभोजन त्याग
• द्रव्यों का सीमांकन
• जमीकंद का वर्जन
• प्रवचन श्रवण
• प्रतिक्रमण व सामायिक
• भक्तामर व प्रतिक्रमण
कंठस्थीकरण

ये होंगे कार्यक्रम
• प्रतिदिन 8:30 – 9:30    बजे होंगे प्रवचन
• दोपहर 2:30 – 3:00 बजे उपासना
• रात्री 8:30 – 9:30 बजे भक्तामर । प्रतिक्रमण कंठस्थीकरण व अर्हत वंदना
• प्रत्येक रविवार विशेष प्रवचन व प्रात: 8-00-8:30 बजे
प्रेक्षाध्यान। भक्तामर अनुष्ठान

गुरु पुर्णिमा पर गुरु वंदन
गुरु पुर्णिमा पर आज प्रातः 8:30 बजे प्रवचन के बीच तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारह आचार्यों को वंदन किया जायेगा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!