अतिशय तीर्थ में जिन प्रतिमाओं का रजत वर्ष समारोह मनाया

– नेमिनाथ भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया
– आचार्य शिरोमणि वर्धमान संत भवन का लोकार्पण
उदयपुर 1 जुलाई। जिले के सालेड़ा गांव में नेमिनाथ भगवान दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र सालेड़ा में शनिवार को भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक भूगर्भ से अवतरित जिन प्रतिमाओं का रजत वर्ष समारोह उदयपुर के विद्वान सम्राट जैन शास्त्री के निर्देशन धूमधाम से मनाया गया। शास्त्री ने बताया कि सैकड़ों भक्तों द्वारा प्रात: 10 बजे से जिनालय में धार्मिक आयोजन शुरू हुए । श्रीजी का प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा श्याम जस्सीगोत् एवं सामूहिक पूजन कर भगवान नेमिनाथ को निर्माण लड्डू मनोज धर्मावत द्वारा अर्पित किया गया। साथ ही अन्य जिन प्रतिमाओं पर शांति धारा का मूलनायक भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इसके बाद सामूहिक आरती कर झंडारोहण श्रीपाल जैन द्वारा किया गया। मंगलाचरण  चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य शिरोमणि वर्धमान संत भवन का लोकार्पण सुंदर लाल भुलावत एवं मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण  मि_ू लाल फान्दोत ने किया। मुख्य अतिथि सुंदरलाल लिकमावत तथा विशिष्ट अतिथि सुंदरलाल धुलावत एवं मि_ू लाल फान्दोत थे। अवसर पर भीण्डर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेड़ा सहित अन्य राज्यों से सैकड़ों श्राकव-श्राविकाओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता पारस पचोरी ने की । इस अवसर पर अशोक आवोत, विमल आवोत, प्रकाश भादावत, जिनेंद् भोपावत, क्रांतिलाल पंचोरी, संजय कंठालिया, विनय पदारथ, अशोक भमरा, सुरेश हाथी, कैलाश हाथी, राजमल सुरावत, शांति लाल लुणदिया, सतीश धर्मावत, अमृत उदयपुरिया, नारायण भुलावत, निर्मल कुमार, रिषभ बोहरा, महावीर लुणदिया, पारस मल जैन सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!