उदयपुर. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंशुमान सिंह ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार सीआर देवासी को ज्ञापन सौंपा। रजिस्टर को छात्रों ने ज्ञापन के साथ गुलाब का फूल देकर छात्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। अंशुमान सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की कैलेंडर व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। इसके साथ ही विज्ञान महाविद्यालय में एमएससी की परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है जिसके कारण छात्र- छात्रा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे। विश्व विद्यालय के समस्त संकाय में परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द जारी करने की मांग की गई है।
गुलाब के फूल के साथ रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन
