रिसोर्ट में ताश के पतो पर रूपयो का दाव लगाकर, जुआ खेलते 23 अभियुक्तगण गिरफ्तार एंव 3,21,390 रूपये व शराब बरामद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना नाईः- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्रसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री सबीर खान थानाधिकारी, नाई मय टीम द्वारा दिनांक 22.07.2022 को मुखबीर की सुचना पर नयाखेडा स्थित अरलियास रिसोर्ट के एक हाॅल में कुल 23 लोग को ताश के पतो पर रूपयो का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए व शराब का सेवन करते पाये जाने पर सभी अभियुक्तों को बाद पुछताछ गिरफ़तार कर उनके कब्जे से 3,21,390 रूपये व 63 केन अग्रेजी बीयर जब्त की जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः- सबीर खान थानाधिकारी, नाई, कालुराम स.उ.नि., दिनेश कुमार स.उ.नि., मंगेजारा हैड कानि.733 , राकेश मेहता हैड कानि.757, मुकेश कुमार हैड कानि.181।, अमित कानि.1577, संतोष कुमार कानि.2433, ओमप्रकाश कानि.2209, संदिप कुमार कानि.3097।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!