बांसवाड़ा में सहायक सांख्यिकी अधिकारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

एसीबी की कार्रवाई
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय स्थित अनुजा निगम के सहायक सांख्यिकी अधिकारी दीपक डिंडोर को तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत उसने परिवादी से स्वीकृत लोन की दूसरी किश्त जारी करने के एवज में ली थी।
एसीबी की एक अन्य टीम उसके आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी दबिश देकर तलाशी ले रही है। बताया गया कि परिवादी की शिकायत पर एसीबी के एएसपी माधव सिंह ने सत्यापन के बाद शुक्रवार को रिश्वत के आरोपी अधिकारी को उसके ही दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही से कलक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
बतायागया कि आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी दीपक ने परिवादी से स्वीकृत लोन की दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जारी करने की एवज में 5000 रुपए की रिश्वत राशि मांगी थी। जिसमें परिवादी ने पहले 2000 रुपए दे दिए थे और 3000 रुपए की राशि और मांग की थी। जिसको लेकर परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी में मामला दर्ज कराया था और आज बकाया 3000 रुपए की रिश्वत राशि लेते आरोपी अधिकारी दीपक डिंडोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी दीपक डिंडोर पुत्र लाल सिंह डिंडोर बांसवाड़ा मूल का है तथा सज्जनगढ़ तहसील के मेहराणा गांव का रहने वाला है। एसीबी की टीम उसके मेहराणा स्थित मकान की भी तलाशी ले रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!