बांसवाडा, 26 मई/आगामी 9 से 11 जून तक कुशलबांग मैदान में लगाये जा रहें मैगों फेस्टीवल संबंधी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई । बैठक में महारावल श्री जगमालसिंह, सिटी पैलेस बांसवाडा,अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कानसिंह भाटी, नगरपरिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेद्वी, बांसवाड़ा पर्यटन उन्नयन समिति के हेमांग जोशी,सहित कृषि, शिक्षा,आईसीडीएस, पर्यटन, नगरपरिषद,कृषि अनुसंधान केन्द्र बांेरवट,स्काउट व गाईड के अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।
बैठक में जिला कलक्टर ने बांसवाड़ा के मेंगो फेस्टिवल को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं और कहा कि आमों के कारण मशहूर बांसवाड़ा की सरजमीं पर आयोजित इस फेस्टिवल की देश- दुनिया में पहचान कायम हो इसके लिए बेहतर से बेहतर आयोजन करते हुए इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करे। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा में विभिन्न प्रजातियों के आमों की आस-पड़ोस के राज्यों में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक मशहूर हैं।
बांसवाडा मैगो फैस्टिवल को ओर अधिक बेहत्तर ढग से आयोजन करने और टीम भावना के साथ सौपे गये दायित्वों को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें आयोजन से पूर्व माईक सिस्टम से व्यापक प्रचार – प्रसार करने पर भी जोर दिया ताकि आमजन मैगो फेस्टिवल को आनन्द उठा सके। उन्होंने मैगो फेस्टिवल को लेकर भव्य व्यवस्था व तैयारिया करने और जिलेवासियों को आम की विभिन्न प्रजातियों से रुबरु करवाने पर जोर दिया।
बैठक के प्रारंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सापेला ने मैगो फेस्टिवल के आयोजन के लेकर विभागवार दायित्व सौपे और अपने- अपने जिम्मे के कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए पाबन्द किया।
जिला कलक्टर श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा ने मोबाइल डेमो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बांसवाडा,26 मई/ बैंक प्रशासक एवम जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा, सहकारी समितियां उदयपुर के अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री अश्विनी वशिष्ठ एवम जिला विकास प्रबंधक,नाबार्ड श्री विश्राम मीणा ने नाबार्ड के वित्तीय समावेशन निधि के तहत स्वीकृत मोबाइल डेमो वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उक्त वाहन जिले में वित्तीय साक्षरता एवम वित्तीय समावेशन के कार्य को बढ़ाने में मदद करेगा ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बैंक प्रबंध निदेशक श्री परेश पंड्या ने बताया कि दी बांसवाडा सेंट्रल कोपरेटिव बैंक जिले के 2.5 लाख से अधिक कृषकों को वित्तीय एवम अन्य कृषक आदान सुविधा उपलब्ध करवाता है. जिले के कृषकों और बैंक के ग्राहकों के बिच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने एवम वित्तीय समावेशन के सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु नाबार्ड द्वारा बैंक को उक्त मोबाइल डेमो वैन की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस वाहन में एटीएम मशीन, टीवी, स्पीकर सिस्टम, बैंक काउंटर आदि की व्यवस्था है. उद्घाटन कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक श्री लोकेश श्रीमाल, श्री कल्पेश जैन एवम श्री राहुल सक्सेना भी उपस्थित रहे।
इससे पहले आज बैंक प्रशासक महोदय द्वारा बैंक की मार्च 23 त्रैमास के विकास कार्य योजना की समीक्षा की गई. बैंक को वर्ष 2022-23 में 2.20 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है, जो गत वर्ष से 95 लाख अधिक है. बैंक की अमानतों में 20 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई है एवम बैंक के ऋणों में 27 करोड़ की वृद्धि हुई है. बैंक के छच्। में भी कमी दर्ज की गई है. जिला कलक्टर ने सरकारी कर्मचारियों से अवधिपार ऋणों की पूर्ण वसूली हेतु निर्देश दिए. अतिरिक्त रजिस्ट्रार महोदय एवम क्क्ड नाबार्ड द्वारा लेम्प्स को लघु उधोग इकाई लगाने एवम गोदाम निर्माण करवाने बाबत प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया.
