थाना गोवर्धनविलास। दिनांक 21.05.2023 को प्रार्थी मस्तराम मीणा पिता सोमाराम मीणा निवासी गोदान का बाडा थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा ने एक प्रकरण दर्ज करवाया की कि मैं ट्रक चालक का कार्य करता हुं। दिनांक 24.04.2023 को उदयपुर से मोरबी, गुजरात ट्रक लेकर जा रहा था। मध्यरात्रि खरपीणा पहुंचा। जहां पर रोड के किनारे एक लडकी की वेशभुषा पहने हुए व उसके साथ एक अन्य लडके ने ट्रक के सामने टाॅर्च से रूकने का ईशारा किया। जिस पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को रोका तो लडकी की वेशभुषा व टाॅर्च से ईशारा करने वाले के अलावा 5-7 अन्य व्यक्ति चट्टानों के पीछे से अचानक निकल कर आये व ट्रक में चढकर मेरे व खलासी के साथ मारपीट कर 20,000 रू नगद, चांदी की चैन, पर्स, आधार कार्ड व जरूरी कागजात लूट कर भाग गये। उक्त घटना पर थाना गोवर्धनविलास पर प्रकरण संख्या 178/23 धारा 394 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकासशर्मा के निर्देशानुसार, श्रीमती रंजीता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलासमय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्तगण मेघा, शंकर, सोमा निवासीयान खारा फला डागल थाना टीडी जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गयाव उनके कब्जे से लूट की राशि व लूट की घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये है। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने 5-7 अन्य साथीयों के साथ मिलकर विगत 02 माह से खरपीणा हाईवे व खेरवाडा क्षैत्र में लूटपाट की कुल 15-20 घटनाएं करना स्वीकार किया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफतारशुदा अभियुक्तगणः-
01. मेघा पिता अमरा निवासी खारा फला डागल थाना टीडी जिला उदयपुर।
02.शंकर पिता कैलाष निवासी खारा फला डागल थाना टीडी जिला उदयपुर।
03. सोमा पिता लिम्बा निवासी खारा फला डागल थाना टीडी जिला उदयपुर।
तरीका वारदातः- गिरफतारशुदा अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया की सभी बदमाश एक ही गांव के है व सभी सांय के समय एक साथ ईक्ट्ठा होकर शराब पार्टी करते व तलवार, रस्सी, लटठ, तार, सरीया व मिर्ची पाउडर लेकर मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से खरपीणा हाईवे के पास आते। जिनमें से एक बदमाश लडकी के कपडे सलवार-कमीज व दुपट्टा पहन कर रोड के किनारे पर खडा होता व एक अन्य बदमाश हाथ में टाॅर्च लेकर आने वाले वाहनों पर टाॅर्च से रोशनी डालता व शेष बदमाश रोड के पास में स्थित चटटानों के पिछे छिपे रहते थे। बदमाश द्वारा टाॅर्च की रोशनी के ईशारे पर चालक अपने वाहनों को रोकते व लडकी की वेशभुषा वाले लडके सेे बात करने लगते, तभी चटटानों के पिछे छिपे हुए बदमाश अचानक हथियारों, सरीयों के साथ हमला करते थे व वाहन चालक के साथ लूटपाट करते थे। वाहन चालक द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उस पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया जाता था व रस्सी से बंाध दिया जाता था। घटना करने के बाद सभी बदमाश पहाडों से होते हुए जंगल की तरफ भाग जाते थे।
गिरफतषुदा अभियुक्त सोमा के विरूद्ध पूर्व में चोरी का 01 प्रकरण दर्ज है।
टीम सदस्यः-
संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास, कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, टीडी, देवीलाल स.उ.नि. थाना गोवर्धनविलास, गणेश सिंह हैडकानि. 18 (विशेष भूमिका), दिनेश सिंह कानि. 678 (विशेष भूमिका), भगवती लाल कानि. 521(विशेष भूमिका), राजेन्द्र कुमार कानि. 3055(विशेष भूमिका), शैतान राम कानि. 3162 (विशेष भूमिका), नरेन्द्र जाखड कानि. 2400 थाना टीडी, शाति लाल कानि. 2289 थाना टीडी।
11. श्री शम्भु सिंह आरटी, लोकेश रायकवाल साईबर सैल, उदयपुर।
