आईपीएल मैच में सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार

उदयपुर। जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने सोमवार को आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 2 लैपटॉप, 2 टेबलेट व 23 मोबाइल फोन व लाखों रुपए का हिसाब-किताब जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्रिकेट मैच पर कुछ युवक सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने गोगुंदा क्षेत्र में मजावड़ी स्थित दादिया रोड पर दबिश दी। मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
गोगुंदा थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी में तुलसीराम पुत्र रामलाल प्रजापत, प्रनेश जोशी पुत्र हसमुखलाल जोशी, गोपीलाल पुत्र रोडा प्रजापत और भगवतीलाल पुत्र भंवरलाल प्रतापत और हितेश राव पुत्र भगवतीलाल राव को गिरफ्तार किया। सट्टेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!