वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंति समारोह का आगाज
शाम को महाराणा प्रताप व सहयोगी भीलूराणा का दुग्धाभिषेक कर किया नमन
इस मिट्टी को नमन करे यह मिट्टी हे बलिदान की
उदयपुर 15 मई / मेवाड क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज सोमवार को सुबह मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, राष्ट्रीय शिव दल, चन्द्र विजय सेवा संस्थान, महाराव शेखा ग्रूप, महाराणा प्रताप सेना और सर्वसमाज के तत्वावधान में ढोल नगाड़ोे के साथ कार्यकर्ता प्रातः खमनोर स्थित हल्दी घाटी जाकर हल्दी घाटी की माटी को सर माथे लगाकर नमन किया तथा रक्त तलाई पर राम सिंह तंवर एवं उनके पुत्रों की छतरी के समीप पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। हल्दी घाटी की माटी की पूजा अर्चना की व हल्दी घाटी की पवित्र माटी लेकर आये जिसे शोभा यात्रा में शामिल सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया जायेगा । सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर पर शिव दल राष्ट्रीय के हरीश श्रीमाली, चंद्र विजय सेवा संस्थान की रीना यदुवंशी ,वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, गिरवा अध्यक्ष शिवदान सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष तख्त सिंह देवड़ा, गोविंद सिंह देवड़ा, कल्याण सिंह देवड़ा, किशन सिंह कितावत, गजेंद्र सिंह कितावत, राम सिंह खेड़ा, डॉ जितेंद्र सिंह मायदा, जयराज सिंह वाजनगढ़, ओनार सिंह फांदा, राम सिंह देवड़ा, शंभू सिंह देवड़ा, महाराव शेखा ग्रुप के किशोर सिंह शेखावत महाराणा प्रताप सेना के मोहन सिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर प्रताप को नमन किया। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर शाखा के संगठन मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने सभी को हाथ में हल्दीघाटी की माटी लेकर सभी का तिलक किया गया। पूरी घाटी प्रताप के जयकारों से गुंज उठी।
वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप और सहयोगी भीलूराणा – राणा पुंजा को किया नमन
अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने बताया युवा क्रांति संगठन की ओर से शाम को नगर निगम की शोर्य दीर्घा में स्थापित प्रताप की प्रतिमा का 21 किलो दूध से दुग्धाभिषेक कर याद किया। संस्थापक आकाश बागरेचा, अध्यक्ष विजय सिंह बल्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी, उपाध्याक्ष ओम पारिक, महामंत्री मोहन गुर्जर विरेन्द्र सिंह रलावता, जयवीर सिंह, नीतिन जैन, कर्ण सिंह चौहान, प्रदीप सिंह सिसोदिया, सुरज मीणा, ललित नागदा, सहित कार्यकर्ताओं ने किया नमन।
सकल आदिवासी समाज मेवाड़ की ओर से रेती स्टेण्ड भीलूराणा चौराहे पर राणा पूंजा भील की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर तेजसिंह बांसी, भूपत सिंह मीणा, सरंपच हरीश मीणा, शंकरलाल तावड़, सुधीर लढढा, देवीलाल दाणा, प्रेमसिंह शक्तावत, दिलीपसिंह बांसी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, सहित सकल आदिवासी समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज के आयोजनरू- कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे श्रीराम सेवा मेवाड की ओर से राणा प्रताप रेल्वे स्टेशन पर लगी प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सायं 06 बजे क्षत्रिय विकास संस्थान की ओर से गवरी चौराहे पर दीप प्रज्जवलित कर महाआरती की जायेगी, सायं 07 बजे महाराणा प्रताप सेना एवं ग्रामवासी की ओर से भूवाणा चौराहे पर महाराणा प्रताप की महाआरती की जायेगी।
