बांसवाड़ा, 15 मई। असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया की 17 मई की बांसवाड़ा यात्रा में सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौपे गये हैं। कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रकाशचंद्र शर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार जिला पुलिस अक्षीक्षक बांसवाड़ा को जेड प्लस रिपीट जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया की बांसवाड़ा यात्रा के दौरान संबंधित स्थलों (सर्किट हाउस), अन्नपूर्णा माताजी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंत्री, गोविन्द गुरू जनजाति महाविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा से संबंधित स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा वाहन, एस्कोर्ट वाहन एवं कारकेड की व्यवस्था, रूट लाइनिंग, गाडियों एवं व्यक्तियों के पास जारी करने तथा अन्य सुरक्षा संबंधित समस्त आवश्यक व्वस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसी प्रकार अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को सर्किट हाउस, अन्नपूर्णा माताजी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंत्री, गोविन्द गुरू जनजाति महाविद्यालय में समस्त व्यवस्थाएं, संबंधित स्थलों पर टेन्ट, माईक, लाईट, सेफ हाउस, जनरेटर एवं लंच के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं, भ्रमण से संबंधित स्थलों के सड़क मार्गों की जांच तथा ठीक करवाने के साथ ही स्टेज सुरखा प्रमाण-पत्र देने का दायित्व सौपा गया है। वहीं प्रबंधक सर्किट हाउस, बांसवाड़ा व जिला रसद अधिकारी-बांसवाड़ा को महामहिम राज्यपाल के विश्राम तथा भोजन एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं, वीवीआईपी एवं अन्य अतिथियों हेतु चाय, जलपान, अल्पाहार, लंच आदि का मीनू तय कर तथा उसके अनुसार समस्त व्यवस्थाओं के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जलपान की व्यवस्था करने के आदेश दिये गये हैं।
इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को कारकेड के साथ संबंधित स्थलों सर्किट हाउ, अन्नपूर्णा माताजी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंत्री, गोविन्द गुरू जनजाति महाविद्यालय पर अच्छी स्थिति की एम्बूलेंस, मेडिकल टीम मय चिकित्सक, उपकरणों, दवाइयों, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, महामहिम राज्यपाल हेतु ’ओ’प्लस एवं ’ एबी प्लस गु्रप ब्लड की व्यवस्था के साथ ही खाद्य सामग्री की नियमानुसार पैकिंग करवाने हेतु पाबंद किया गया है। वहीं आयुक्त नगर परिषद को संबंधित स्थनो सर्किट हाउस, अन्नपूर्णा माताजी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंत्री, गोविन्द गुरू जनजाति महाविद्यालय ंपर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने के आदेश दिये गये हैं।
इसी प्रकार जिला पुल-बांसवाड़ा को सीएवीएएलकेड हेतु एक फर्स्ट क्लास ए.सी. कार एवं 2 स्पेयर कार, सुरक्षा एस्कोर्ट कार, एस्कोर्ट जीप आदि समस्त वाहनों की व्यवस्थाएं एवं महामहिम राज्यपाल की कार की कार पर राष्ट्रीय घ्वज एवं रेड प्लेट पर अशोक चक्र आदि की व्यवस्थाएं करने का दायित्व सौपा गया है वहीं अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. बांसवाड़ा को संबंधित स्थलों पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। इसी तरह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) व संयुक्त निदेशक सूचना प्राद्यौगिकी विभाग को महामहिम राज्यपाल महोदय के आवास कक्ष में एसटीडी सुविधा एवं एडीसी महोदय क कक्ष में एसटीडी एवं इन्टरनेट एवं लीज लाईन की सुविधा सुनिश्चित करने, कम्प्युटर मय इन्टरनेट कनेक्श, प्रिन्टर, फेक्स, हिंदी-अंग्रेजी कम्प्युटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है वहीं उपनिदेशक जिला सूचना एवं सम्पर्क विभाग को महामहिम राज्यपाल महोदय की जिले में यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में फोटाग्राफी एवं वीडियोग्राफी की समस्त व्यवस्थाएं और उपखण्ड अधिकारी बांसवाड़ा को प्रोटोकॉल, लाइजनिंग अधिकारी के रूप में साथ में रहने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला कलक्टर ने समस्त संबंधित विभागाधिकारियों को तत्काल तैयारियां आरंभ करते हुए समय पर पूर्ण करने के आदेश दिये हैं एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सर्किट हाउस बांसवाड़ा में भी समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर महामहिम राज्यपाल महोदय की यात्रा, व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो पाए।
अनुदान राशि 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
बांसवाड़ा, 15 मई। मुख्यमंत्री के बजट घोषणा 2023- 24 की क्रियान्विति के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना-2021 के तहत देय अनुदान राशि 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार (21 हजार रूपए नववधु को एवं 4 हजार रूपए आयोजक संस्था को) किये जाने एवं सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न समाज, जाति व धर्म के परिवार सम्मिलित होकर (अनेकता में एकता) की भावना को साकार कर कम से कम 25 जोड़ों के विवाह आयोजन करने पर आयोजकों को 10 लाख प्रति सर्वधर्म सामहिक विवाह आयोजन अतिरिक्त सहायता दिये जाने की सहमति वित्त (वित्त-2) विभाग द्वारा आई.डी. संख्या 162300442 दिनांक 08.03.2023 द्वारा प्रदान की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना-2021 के तहत 01 अप्रैल-2023 देय मई के पश्चात सम्पन्न सामूहिक विवाहों पर उपर्युक्त दर से भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान द्वारा जारी आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि जारी परिपत्र के अनुसार संशोधन एवं नवीन प्रावधान के अनुसार विभिन्न समाज, जाति, धर्म के सामूहिक विवाह के आयोजन हेतु कम से कम 25 जोड़ों के विवाह आयोजन करने पर आयोजकों को 10 लाख प्रति आयोजन अतिरिक्त सहायता दिये जाने का प्रावधान है।
बडौदा आर सेटी बांसवाडा द्वारा आज महिला सिलाई के 30 दिवसीय निरूशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
बांसवाडा, 15 मई/ तीस दिवसीय प्रशिक्षिण कार्यक्रम का उदघाटन निदेशक आरसेटी श्री चंद्रकांत बरणा के द्वारा किया गया सर्व प्रथम निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी एवं प्रशिक्षण को लगन एवं आत्मविश्वास से पूरा कर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया । साथ ही सभी संस्थान की आवश्यक जानकारियां प्रदान की एवं प्रशिक्षणार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
श्री बरणा ने बताया की संस्थान द्वारा जिले में वर्ष 2018- 19 ने 100 दिन पुरे करने वाले श्रमिको हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही उन्नति परियोजना के तहत स्वरोजगारोपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा एवं जल्द ही ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारंभ होने वाला है , इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में आकर आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन श्री जुगनू द्विवेदी ने किया
