महगांई राहत शिविर मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया सेवना शिविर का किया अवलोकन

योजनाओं के बारे में दी जानकारी वितरित किये गारण्टी कार्ड
बांसवाडा, 15 मई / जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने सोमवार को बागीदौरा विधान संभाक्षेत्र के दौरे पर रहें और बागीदौरा के ग्राम पंचायत सेवना के शिविरों का अवलोकन किया और लाभार्थियों को राज्य सरकार के गारण्टी कार्ड वितरित किये केबिनेट मंत्री श्री मालवीया जी ने ग्राम पंचायत सेवना में 329 लाभार्थियों का गारण्टी कार्ड दिए वही 10 काश्तकारों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किये।

शिविर में आकर पंजीयन करवाएं और राज्य सरकार की योजनाओं का हाथो- हाथ लाभ उठाएं  उन्होंने ग्रामीणों  से कहॉ कि महगाई राहत शिविरों के साथ प्रशासन गांवों के ंसग अभियान भी चलाया जा रहा जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद,पेयजल,सार्वजनिक निर्माण विभाग,ऊर्जा विभाग, शिक्षा, कृषि,पंचायतीराज विभाग सहित अन्य आमजन से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्य एक ही छत के नीचे व स्थान पर किए जा रहे हैं।

मंत्री मालवीया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कि महंगाई राहत शिविर में क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करें और योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी दे।

मालवीया जी ने विभागवार योजनाओं के बनाये काउन्टरों का भी अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों से कहॉ कि वे सेवाभाव के साथ शिविर में आने वाले ग्रामीणों को सहयोग करते हुए उन्हें योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 10 योजनाओं की जो गारण्टी दी है वे महगाई में राहत प्रदान करेगी। मंत्री श्री मालवीया जी ने शिविर में बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सहायता से कृषक अपने खेतों की मृदा की पोषक स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है, जिससे उन्हें उर्वरकों के विवेकपूर्ण चयन में मदद मिलती है। साथ ही कार्ड से उर्वरकों की फसलवार सिफारिशें भी मुहैय्या कराई जाती है।

शिविर में संयुक्त निदेशक कृषि (वि) श्री दलीप सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने बताया कि जिले को प्राप्त लक्ष्यानुसार विभागीय फील्ड कार्मिकों द्वारा कृषकों के खेतों से मृदा नमूनों का संग्रहण कर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जमा कराया जाता है, जहाँ नमूनों का विश्लेषण कर सोइल हेल्थ कार्ड तैयार किये जाते है।

सफलता की कहानी
बांसवाडा- महंगाई राहत शिविर ने दी नई राह, महगाई में राहत व जिन्दगी में सूकून का काम कर रहे ये शिविर

बांसवाडा, 15 मई / यह तो भला हो मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का, जिन्होंने ऐसे विपन्न, जरूरतमन्द और आहत लोगों के लिए इन बहुआयामी शिविरों का सूत्रपात किया और उनके जीवन में नई आशाओं तथा उमंग का संचार करते हुए जिजीविषा के साथ जीवन निर्वाह का सम्बल प्रदान किया। ग्रामीण अंचलों में होने वाले ये शिविर ग्रामीणों ने इन दिनों चरम लोकप्रियता पर हैं। ग्रामीणों के लिए ये शिविर अपने इलाकों में राहत के उत्सव के रूप में पहचान कायम करते जा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे ग्रामीणों कैम्प सेवना मे सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण (1) कन्हैयालाल पिता खातु (2) सोहन पिता खातु (3) लालजी पिता गलिया (4) पुनिया पिता लवजी (5) भेरा पिता गौतम (6) कचरा पिता देवा (7) हलिया पिता जगजी (8) हीरा पिता मानेग् (9) हुरजी पिता कचरु (10) नाथूलाल पिता वजा के लिए यह कैम्प  लाभकारी साबित हुआ। शिविर में आएं तो जब उन्हें इतने सारे लाभों को एक साथ पाकर अभिभ्ूत हो उठे और सरकार के शिविरों की तारीफ करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहने लगे कि वाकई में यह शिविर लोगेा को महगाई में राहत और जिन्दगी में सूकून का काम कर रहें है।

490 लाभार्थियों से संवाद कर,गारण्टी कार्ड वितरण किये, जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर ले लाभ- टीएडी मंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया

बांसवाडा,15 मई/ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को तलवाडा के ग्राम पंचायत गामडी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से कहॉ कि वे शिविर में आएं और अपना पंजीयन करवाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं का पूरा- पूरा लाभ उठाने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहॉ कि वे पंजीयन के कार्य को बढाने, शिविर के आयोजन से पूर्व प्रचार- प्रसार करवाएं ताकि अधिक से अधि लोग शिविरों का फायदा उठा सके। उन्होंने शिविर व्यवस्थाओं को लेकर शिविर प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। टीएडी मंत्री बामनिया शिविर में आने वाले ग्रामीणों महिलाओं से रुबरु होकर उनसे स्थानीय भाषा में बात कर पंजीयन के लिए प्रेरित कर लाभ दिलावाया।

उन्होंने कहॉ कि राज्य सरकार ‘‘ तम्हारें घर- घर आवी है एटेले सभी बहनों तम्हे जागरुक रई ने योजनाओं लाभ लो और आपणी बीजी बाईयों ने भी लाभ वले हाथ आलों’’  शिविर में महिला की भागीदारी बडी संख्या में देखी गई ।

शिविर में उपजिला प्रमुख डॉ श्री विकास बामनिया ने शिविर में आने वाले ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर हाथों – हाथ कार्य करवाया। शिविर में त्वरित गति से हो रहें कार्यो को देखकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है विश्वास हो रहा कि शिविर में आने से कई फायदें और लाभ मिल रहा है।

महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवो के संग कैंप, ग्राम पंचायत- गामड़ी पंचायत समिति- तलवाड़ा में शिविर में 490 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड टीएडी मंत्री श्री अर्जुन सिंह जी बामनिाया के द्वारा दिये गये शिविर में उप जिला प्रमुख श्री विकास जी बामणिया, ग्राम पंचायत की सरपंच ,विकास अधिकारी पीएम मीना सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 मई को

बांसवाड़ा, 15 मई/ सम्पर्क समाधान की जिला स्तरीय जनसुनवाई  एवं सर्तकता समिति की बैठक 18 मई गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री डा.दिनेश राय सापेला ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक स्तर के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र के वीसी कक्ष के माध्यम से जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट व सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के विवरण के साथ निर्धारित समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

आनन्दपुरी के डोकर शिविर में 842 परिवारों को किया लाभान्वित,

 बांसवाडा,15 मई/ महगाई राहत कैम्पों एवं प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणजन उत्साह के साथ भाग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा – पूरा लाभ ले रहें। वही गावों में शिविर किसी उत्सव से कम नही नही है। बांसवाडा के आनन्दपुरी के ग्राम पंचायत डोकर में आयोजित शिविर में जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने ग्रामीणों से स्थानीय भाषा में राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों संचालित ये शिविर जन-जन को राहत प्रदान कर रहें है और रोजाना बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे है।

जिला प्रमुख श्रीमती मालवीया ने शिविर में 842 परिवारों को लाभान्वित किया। शिविर में एक साथ इतनी बडी संख्या में लाभ पा रहें ग्रामीणजनों ने सरकार की प्रंशंसा करते हुए कहॉ कि सरकार द्वारा आयोजित शिविर महगाई में राहत दे रहे और वही दैनिक जिन्दगी की कई परेशानियों से राहत पहुंचाकर बुनयादी आवश्यकता का ध्यान में रखकर परिवार के जीवन की राह को सम्बल देकर आनन्द का अहसास करा रही है। शिविर में उपखण्ड अधिकाी, विकास अधिकार  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थें

जिला कलक्टर श्री शर्मा ने सेवना व गनोडा शिविरों का किया अवलोकन लिया फीडबैक

बांसवाडा, 15 मई / जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा ने सोमवार को बागीदौरा के सेवना व घाटोल के गनोडा में आयोजित महगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों के संग शिविरों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं और श्ाििवर में विभागीय कार्यो की गतिविधियों को फीडबैक लिया और संबंधी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के अवलोकन के दौरान कलक्टर श्री शर्मा ने शिविर में लगाये गये विभागीय काउन्टरों में जाकर फीडबैक लिया और अधिकारीयों से कहॉ कि शिविर में आने वाले आमजन को अपने – अपने विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करे। उन्होंने शिविर प्रभारीयों से पंजीयन कार्य में अधिकाधिक प्रगति के लिए संबंधी विभाग बेहत्तर कार्य संपादित करे।

इस अवसर जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहॉ कि वे शिविर में आने वाले पात्र लोगो को सहयोग करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाए। उन्होंने कहा कि शिविर से पूर्व व्यापक प्रचार- प्रसार करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को शिविर का लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीयों ने अपने – अपने विभाग की जानकारी से जिला कलक्टर को अवगत करवाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!