राजसमंद। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आम जन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत सोमवार को जिले में 8689 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। 49 राहत कैम्पों के साथ ग्राम पंचायतों में 35 एवं नगरीय वार्डाे में 5 शिविर आयोजित किए गए। आज 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 41430 कार्डों का वितरण किया गया।
इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
16 मई के शिविरः. राजसमन्द मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहीए आमेट मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र सियाणाए कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र गजपुरए नाथद्वारा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालेलाए रेलमगरा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डियाए भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलियावासए देवगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द पारडी।
17 मई के शिविरः. राजसमन्द मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहीए कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र गजपुरए रेलमगरा मंे राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डियाए भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूकरखेडा।
स्थायी कैंप निरंतर जारी
राजसमन्द जिले में 40 स्थायी कैंपो मंे 40 निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विशेष विवरण- जिला कलक्टर ने महंगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने सोमवार को ग्राम पंचायत गिलुंड, सिंदेसर कला, बिजनौल में चल रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया तथा शिविर में लगाये गए काउंटर पर जाकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने शिविर में टोकन सिस्टम द्वारा लाभार्थियों को बुलाने के निर्देश दिए साथ ही छायाए पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए जिससे की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े ।
शिविरों में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कार्मिकों को दिए दिशा निर्देश
राजसमंद। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेटे सभागार कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला कलक्टर ने सभी कार्मिकों को महंगाई राहत शिविरों में भागीदारी सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंपए प्रशासन गांवों के संग अभियानए प्रशासन शहरों के संग अभियान . 2023 में जन कल्याणकारी योजनाओंए फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023. 24 के प्रावधानों को जन .जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने पीएचईडी विभाग को आमेटए सरदारगढ़ए देवगढ़ क्षेत्र में पानी की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए तथा सभी विभागों के लंबित चल रहे प्रकरणए भू.अभिलेख निरीक्षक व पटवारियों को राजस्व एवं पंजीयन संबंधित कार्य तथा सभी विभागों के बकाया चल रहे कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने हल्दीघाटी युवा महोत्सव तथा प्रधानमंत्री यात्रा व मुख्यमंत्री यात्रा को लेकर जो व्यवस्थाएं की गई उनकी सराहना की। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरीए अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
जिले की प्रथम ओडीएफ पंचायत लाल मादड़ी में 10 साल पूर्व बने ट्विन पिट शौचालय आज भी उपयोगी
ओडीएफ से उत्कृष्ट ओडीएफ प्लस बनने के लिए प्रयासरत है लाल मादड़ी
राजसमंद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रथम फेज के तहत बने ट्विन पिट शौचालय लाल मादड़ी ग्राम पंचायत में आज भी लाभार्थियों द्वारा उपयोग में लिए जा रहे है एवं पंचायत को एसबीएम फेज द्वितीय में मॉडल ओडीएफ प्लस बनाये जाने के लिए यहाँ किराए पर कचरा संग्रहण वाहन सभी गांवों में चलाया जा रहा है यह जानकारी सोमवार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत लाल मादडी में प्रातः भ्रमण के दौरान मिली। सोमवार को चौहान ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण अर्न्तगत ठोस कचरा प्रबन्धन हेतु ग्राम पंचायत लाल मादड़ी में प्रातः चौपाल लगाया जिसमें ग्राम पंचायत लाल मादडी में चल रहे कार्य को देखा ओर उसकी सराहना की ग्राम पंचायत लाल मादडी के राजस्व गांव राबचा ओर राणावतो का गुडा में 2 दिन में एक बार टेक्टर का संचालन किया जाता हे एवं ग्राम वासी उसमें घर का कचर एकत्रित कर उसमें डालते है।
मोहन गाडिया लोहार के यहा पर 10 साल पहले बनाये गये स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण योजना में निर्मित ट्वीन पिट शौचालय अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने निरीक्षण कर पाया कि आज भी वह चालु अवस्था में है शौचालय का उपयोग कर घर वाले काफी खुश थे ।
माडा व मंगरा कार्याे का निरीक्षण जल्द की पुर्ण कराने के निर्देश
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत लाल मादडी में चल रहे माडा योजनाअर्न्तगत मिनी आगनवाडी केन्द्र निचली पावटी एवं मंगरा योजनार्न्तगत सामुदायिक भवन धोला पायरा उपली पावटी का निरिक्षण किया एवं कार्याे को जल्दी पुर्ण करा युसीए सी सी प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान सरपंच वलवीर सिंह बारहटए ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह झालाए जिला समन्वयक नाना लाल सालवीए खण्ड समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव एवं रोजगाार सहायक नरेश कुमार नागदाए शिव लाल गर्गए वार्डपंच लोगर गमेतीए नन्द लाल गमेतीए गोपाल गमेतीए ग्राम वासी रणजित सिंह राणावतए लोगर सिंह चदाडा मदन गमेतीए नाथु बाए गार्वधन लाल रेबारीए मोडी बाई रेबारीए कालकी बाई गमेतीए रमेंश चन्द्र सालवी आदि उपस्थित थे।
सात बालकों को भिक्षावृति करते किया दस्तयाब बाल कल्याण समिति ने परिजनों को पाबंद कर परिवार में पुनर्वासित किया
राजसमंद। राजसमन्द जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले के कांकरोलीए नाथद्वारा व राजनगर थानाधिकारी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन बालक व चार बालिका को भिक्षावृति करते हुए दस्तयाब किया गया। उक्त बालको के संबंध में समिति के द्वारा जांच कराये जाने पर पाया गया कि बालको के पिता मजदूरी करते है एवं माता के द्वारा शनिवार के दिन घुमकर रूपये इकठ्ा करते है। ऐसे परिजनो के द्वारा अपने बच्चों के द्वारा आय प्राप्त करने के उद्देश्य से उपेक्षित व्यवहार करते है एवं शिक्षाए स्वास्थ्य का ध्यान न रखकर पथ पर भीख मंगवाने का कार्य करवाते है। ऐसा कार्य श्रम विधियो के साथ किशोर न्याय अधिनियम का उलंघन है। ऐसे बालक किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 2 ;14द्ध ;2द्ध के तहत परिभाषित किया गया है एवं ऐसे बालक उपेक्षित की श्रेणी में भी होते है क्याकि उनको शिक्षाए स्वास्थ्य से दूर कर भिक्षावृति का कार्य कराया जाता है। जिले के उक्त थाना क्षेत्रो के द्वारा विशेष अभियान के तहत शनिवार के दिन बालको को भिक्षावृति करते पाये जाने पर दस्तयाब कर बाल कल्याण समितिए राजसमन्द के द्वारा बालको को 6 वर्ष से कम आयु के बालको केा शिशुगृहए दो बालको को किशोरगृहए एवं चार बालिकाओं को बालिका गृह में अस्थायी आश्रय प्रदान किया एवं सोमवार को बालको के परिजनों के उपस्थित होने पर उन्हे सभी बालको के शिक्षा से जोडनेए स्वास्थ्य को पूर्ण ध्यान रखने तथा बाल विवाह नहीं करने के निर्देश के साथ पाबंद करते हुए सुपूर्द किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कोमल पालीवालए सदस्य बहादूरसिंह चारण हरजेन्द्र चौधरी सीमा डागलिया रेखा गुर्जर किशोर गृह अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय शिशुगृह समन्वयक प्रकाश सालवी मोना नन्दवाना जगदीशचन्द्र सोनी जितेन्द्र कुमार रेगर नरेश मीणा सुनिता खटीकए सुमित्रा सहित गार्ड मौजुद थे।
.टीएसपी क्षेत्र में नवनियुक्त तकनीकी सहायक . तृतीय की इंडक्शन ट्रेनिंग डूंगरपुर में शुरू ट्रेनिंग सेशन में 41 प्रशिक्षु उम्मीद्वारों को दी जाएगी ट्रेनिंग
राजसमंद। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने अपने नवनियुक्त तकनीकी सहायकों . तृतीय के लिए 5 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग की शुरुआत आज से की है। यह ट्रेनिंग 19 मई तक चलेगी। इस दौरान नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणालीए तकनीकी सहायकों के कार्याे की जानकारी तथा अन्य जरूरी तकनीकी जानकारियां इस ट्रैनिंग के माध्यम से दी जाएगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ;ट्रेनिंगद्ध रविश त्यागी ने बताया कि प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण के निर्देश पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने टीएसपी क्षेत्र में नवनियुक्त तकनीकी सहायक. तृतीय की इंडक्शन ट्रेनिंग की शुरूआत डूंगरपुर में की है। उन्होंने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में नवनियुक्त तकनीकी हेल्पर . तृतीय का पांच दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम डूंगरपुर सर्कल में 19 मई तक चलेगा। बैच में डूंगरपुर और बांसवाड़ा सर्कल के कुल 79 तकीनीकी सहायकों. तृतीय में से 41 प्रशिक्षु उम्मीदवार शामिल हैं। यह प्रशिक्षण आरईआरसी के प्रावधानों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।
ट्रेनिंग में रहेगा इन विषयों पर फोकस
अधीक्षण अभियंता रविश त्यागी ने बताया कि 5 दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान नवनियुक्त तकनीकी सहायकों. तृतीय को विद्युत उद्योग की वृद्धि संघटनध्विद्युत क्षेत्र को स्थापित करना विद्युत वितरण निजी भागीदारी और वितरण सुधारए उप पारेषण तथा वितरण लाइनए विद्युत उपकेंद्रए हानियों के संकल्पना तथा हानि में कमी के मापदंडए मीटरिंग के आवश्यकताएंए मीटरिंग के प्रकारए निर्बाध विद्युत आपूर्तिए उपभोक्ताओं की संतुष्टिए ग्रामीण विद्युतीकरणए विद्युत सुरक्षा के पहलूए आपदा प्रबंधनए मीटर टेस्टिंग लैब की सुविधाएं तथा अन्य जरूरी तकनीकी जानकारियों से ट्रेनिंग के दौरान विस्तार से अवगत कराया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान अधीक्षण अभियंता आरण् आरण् खटीकए टीए टू एसइ कमलेश्वर जैनए कुलदीप गहलोतए प्रशांत पाराशर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
