18 मई को होगा विराट भजन संध्या
उदयपुर। मालवीय लोहार समाज के आराध्य देव 1008 लोहार बावजी जयन्ती समारोह दिनांक 19 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। 1008 श्री धुणीरावल देवरावल जी योगीराज लोहार बावजी जयंती पर विराट भजन संध्या गुरूवार 18 मई 2023 रात्रि 8 बजे नगर निगम प्रांगण उदयपुर में आयोजित होगी व विशाल शोभायात्रा शुक्रवार 19 मई 2023 को प्रातः 9. बजे नगर निगम प्रांगण से शुरू होगी। शोभायात्रा में महिलाएं केसरियां साड़ी, चूंदड़ पहन मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाती चलेगी। पुरूष सफेद कुर्ता पजामा, सर पर केसरिया साफा पहनकर चलेंगे। शोभायात्रा में समाज की कई झांकिया होगी। रास्ते भर शोभायात्रा में आने वाले समाजजन के लिए पानी, नाश्ता के जगह जगह स्टाॅल होंगे। नगर निगम प्रांगण में कार्यक्रम के पश्चात् भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
शोभायात्रा को लेकर समाज जन विशेष कर युवा वर्ग में बड़ा उत्साह है यात्रा को लेकर घर-घर शोभायात्रा में आने के लिए मालवीय लोहार समाज नवयुवक मण्डल, सोलह चैखला, उदयपरु संभाग की ओर से पेम्पलेट्स छपाकर घर-घर भिजवाएं जा रहे है। मालवीय लोहार समाज नवयुवक मण्डल के समस्त पदाधिकारियों ने समाजजनों से आग्रह किया कि वे इस शोभायात्रा में समय पर पधारें।
