श्री उत्तम स्वामी जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा प्रारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन 
प्रतापगढ़।  आज के कलिकाल में यदि पूरा विश्व राम मय हो तो विश्व में शान्ति सम्भव है l हमको घर घर में राम का पूजन करना चाहिए, जिससे सब में राम जेसे संस्कार आ सके l राम के चित्र को ध्यान में, और राम के आदर्शों को चरित्र मे उतरना ही राम कथा का सार है l ये ही राम चरित मानस है। ये अमृत बचन आज महर्षि उत्तम स्वामी जी ने कहे ।
कथा के प्रारम्भ में सबसे पहले गुरूदेव ने इंडिया पति हनुमान जी मन्दिर का नाम अँग्रेजी से बदल कर भारत पति हनुमानजी मन्दिर नामकरण किया। नगर में कृषिमंडी के पीछे श्री इंडियापति हनुमान जी परिसर में अनंतश्री विभूषित ईश्वरानंद ब्रह्मचारी श्री श्री उत्तमस्वामीजी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन आज दि.13 मई से प्रारम्भ हुआ जो 21 मई 2023 चलेगा । आज सनातन धर्म के सर्व समाज की इसमे उत्साहपूर्ण भागीदारी रही.
 श्रीरामकुंड से प्रातः काल भव्य शोभायात्रा, मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा का प्रारम्भ हुआ । शोभायात्रा सूरजपोल, सदर बाजार ,लुहारगली, देवगढ़ दरवाजा, होकर कृषि मंडी के पीछे कथा स्थल इंडिया पति हनुमान मंदिर, खाटूश्यामजी मंदिर पहुंची, जहाँ ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी जी द्वारा श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया शोभायात्रा का पूरे नगर में हर चौराहे पर भक्त जनों ने पुष्प वर्षा करते हुए, पूजन किया l शीतल पेय, जल, छाछ आदि के साथ स्वागत किया गया l श्री महा लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन त्रिपुरा सुन्दरी शक्ति पीठ के आचार्य दिव्य भारत पंड्या ने प्रारम्भ करवाया lप्रतिदिन प्रातः काल 7:00 बजे से 9:00 बजे तक होगा। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कथा होंगी । प्रतिदिन आरती के बाद प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है l कथा और यज्ञ की पूर्णाहुति दिनांक 21 मई को होगी ।
साथ ही श्री हनुमान चालीसा के के 11 लाख पाठ होंगे l सनातन धर्म के सभी सर्वसमाज द्बारा मंदिर परिसर में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर श्री श्याम मंदिर में तन मन धन से सहयोग उत्साह पूर्वक किया जा रहा है ।
कथा में मुख्य यजमान मुकेश भाव सार परिवार पोथी के साथ शोभायात्रा में चले l शोभायात्रा में गेबी नाथ मठ कुक्षी के पूजनीय राम बाबा, पंच अग्नि अखाड़ा के सचिव नीलेश चेतन महाराज, पंजाब, सूखा नन्द जी महाराज, इंडोर, का नगर में स्वागत किया गया .
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज प्रतापगढ़ में गुरूदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया.
भोजन प्रसादी के यजमान विमल, कमल, गोविन्द गर्ग, नीमच, रा. स्व. सेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रभारी विश्व जीत सिंह, कुलदीप जैन, मुम्बई, पल्लव राय सीकर, अंशुल वैरागी, कपिल जैन मंद सोर, सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा, मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सोनी, आदि ने गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया l पोथी पूजन के यजमान राधा किशन पालीवाल, ने पोथी पूजन किया l संचालन सिद्धेश्वर जोशी ने किया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!