भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी प्रश्नोत्तरी

डंूगरपुर जिले के सभी 10 ब्लॉकों के स्कूलों की होगी प्रश्नोत्तरी
डंूगरपुर, 06 मई/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा स्कूली बच्चों के बीच वित्तीय शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई प्रातः 10 बजे विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम, डंूगरपुर में होगा।
लीड बैंक मैनेजर जे.पी. मीणा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी वित्तीय शिक्षा, बैकिंग, वित्तीय क्षेत्र, अर्थव्यवस्था जी-20 से संबंधित विषयों पर आधारित रहेगा, जिसमें डंूगरपुर जिले के सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के कक्षा 8 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला, राज्य, जॉन एवं राष्ट्रीय स्तर पर होगी। विजेताओं को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो-दो विद्यार्थियों की एक टीम होगी। ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रथम द्वितीय व तृतीय टीमों को 5 हजार, 4 हजार एवं 3 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक की विजेता टीमे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को 10 हजार, 7 हजार 500 एवं 5 हजार तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता 1 जुलाई से 15 जुलाई के दौरान आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर विजेता जोनल स्तर पर जोनल स्तर पर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। लीड बैंक मैनेजर जे.पी.मीणा ने सभी अध्यापकों से अपनी-अपनी टीमों को लेकर समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!