थाना ऋषभदेव। गत 1 अप्रैल 23 को प्रार्थी पंकज पिता पुंजीलाल निवासी माकड़जापाए ऋषभदेवए उदयपुर ने रिपोट पेश की कि दिनांक 31.03.2023 को मैं तथा मेरा भतीजा सिकन्दर पिता प्रभुलाल दोनों स्कूटी से किराना का सामान लेने हेतु माकड़ जापा से ऋषभदेव जाने के लिये रवाना हो लगभग समय शाम 5.30 बजे विशाल मार्बल गैंगसा के पास नदी पुल पर पहुंचे कि हमारे आगे रास्ते में खडे लोकेश पिता शंकर मीणा व सुरेश पिता लक्ष्मण मीणा निवासी रेड़ाए फला रायणाए ऋषभदेव दोनो ने हमारे को रोककर मेरे व सिकन्दर दोनो के साथ मारपीट की व चाकु दिखाकर सिकन्दर का मोबाइल व जेब से 2000 रुपय निकाल लिये तथा मेरे से स्कूटी लेकर लोकेश व सुरेश दोनो भाग गये। फिर हमने प्रभुलाल मीणा को घटना की जानकारी दी। कानूनी कार्यवाही करावें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 80/2023 धारा 341/392/323/34 भादसण् में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा.निर्देश दिये गये। जिस पर मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकए ग्रामीण व डूंगरसिंह चुण्डावत वृताधिकारीएवृत ऋषभदेव के सुपरविजन में लच्छीराम थानाधिकारी ऋषभदेव मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त लोकेश पिता शंकरलाल मीणा निवासी रेडाए फला रायणाए ऋषभदेव, उदयपुर को एमएम मार्बल गेंगसा के पास से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
