आयुष ग्राम धार में शिविरों की श्रृंखला का समापन

उदयपुर 14 मार्च। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुष ग्राम धार में आयोजित शिविरों की श्रृंखला का समापन समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रधुमन कुमार राजोरा ने आयुष ग्राम योजना को जनोपयोगी बताया व ग्रामीणों से आयुष चिकित्सा में अधिक में अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने शिविर का प्रतिवेदन पढ़ते हुए आयुष ग्राम योजना की जानकारी दी और कहा कि जनमानस को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने हेतु प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।आयुष ग्राम प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद नकेला ने बताया कि आयुष ग्राम धार के अन्तर्गत 28 गांवों में शिविर के दौरान दी गई सेवाओं एवं प्रचार प्रसार संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सक, कम्पाउण्डर, परिचारक, पी.एच.सी. स्टाफ, विद्यालय स्टाफ, कार्यकताओं आंगनबाड़ी, आशाओं और जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. बद्रीनारायण मीणा, सहायक निदेशक डॉ. सत्येन्द्र सिंह बदोरीया, आयुष ग्राम प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद, नकेला, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य, डॉ. नन्दराम त्रिवेदी, आयुर्वेद रसायन शाला प्रभारी डॉ. रमेश चन्द्र बैरवा, पी.एच. सी. धार प्रभारी डॉ. लबाना, ग्राम पंचायत धार के सरपंच भगवती देवी गमेती, शांतिलाल, बख्ताराम आदि मौजूद रहे।

आयुर्वेद पंचकर्म शिविर 20 मार्च से
उदयपुर 14 मार्च। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का आयोजन 20 मार्च से होगा। शिविर प्रभारी वैद्य शोभालाल औदिच्य ने बताया की इस शिविर में सायटिका, स्पाँडिलायटिस, गठिया कमर दर्द, घुटनों का दर्द, माइग्रेन, बालों का झड़ना, अवस्कुलर नेक्रोसिस, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, मोटापा जैसी बीमारियों का उपचार आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से किया जाएगा। इस शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन औषधालय समय में 19 मार्च तक किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!