1.5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफतार

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ हरेन्द्रसिंह सौदा (पु.नि). के निर्देश पर रविवार रात्रि को गोवर्धन सिंह उ.नि. थाना सदर चित्तौडगढ द्वारा मय जाप्ता गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को वर्दी में गश्त करते देखकर भागा। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुवे बिज गोदाम के पास पंचवटी सैथी चित्तौडगढ में उसे रोक कर संदिग्ध होने पर उसके पास थैले की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे शुदा प्लास्टिक के थैले से कुल 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी पंचवटी कच्ची बस्ती बीज भण्डार के पीछे बापुनगर सैती चितौडगढ थाना सदर चितौडगढ निवासी 34 वर्षीय फारुख मोहम्मद पुत्र शकुर मोहम्मद शाह को गिरफ्तार कर थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!