डूंगरपुर, 24 फरवरी/राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के दल द्वारा डंूगरपुर जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो के तहत ब्लॉक डंूगरपुर में ग्राम पंचायत गामड़ी देवल, वागदरी, घुघरा, सुंदरपुर, बलवाड़ा, पिपलादा गांवों में जल जीवन के तहत प्रगतिरत कार्यो एवं किये जाने वाले कार्यो का निरीक्षण कर दल ने समीक्षा की।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कोठारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से किये गये कार्यो की जानकारी ली तथा आशा सहयोगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जल की गुणवत्ता का फिल्ड टेस्ट किट से परीक्षण करने की क्षमता को भी जांचा तथा उन्हें ग्राम के सभी स्त्रोतों के जल परीक्षण कर रिकार्ड मेन्टेन करने के निर्देश दिये है। उनहोंने बताया कि निरीक्षण दल सदस्य में अशोक बसरा, सुभाष चन्द्र चौधरी तथा विभाग से अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता (ग्रामीण), कनिष्ठ अभियंता प्रयोगशाला, सहायक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सपोर्ट एजेन्सी के सदस्य साथ रहे। उन्होंने बताया कि दल के द्वारा जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से भेट कर जिले के अन्तर्गत चल रही योजनाओं के कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए मिशन के कार्यो में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ग्रामवासियों तथा विभागीय अधिकारियों के जुड़ाव की सराहना की।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के दल ने डंूगरपुर जिले में किया निरीक्षण
