उदयपुर, 5 फरवरी। निर्धन,अनाथ एवं आदिवासी बच्चों को वैदिक एवं सनातन शिक्षा देने के संकल्प से नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण गुरुकुल में वेदपाठी पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री ने विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया ।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गुरुकुल के 21 विद्यार्थियों को ज्योतिष, धर्म, कर्म और पुराणों का ज्ञान देने के लिए हर सप्ताह विशेष आमंत्रित गुरुजन आते है। रविवार को शास्त्री ने विद्यार्थियों को राम,कृष्ण, तुलसी के गुरुओं की जानकारी दी और गुरु -ज्ञान से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व में आए निखार से अवगत कराया | उन्हें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और व्यवहार का महत्व भी बताया गया। इस दौरान अर्चना गोवलकर और उपेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे।
