थाना फतहनगरः-दिनांक 18.08.22 को प्रार्थी गोपाल पिता बंषीलाल निवासी सनवाड पुलिस थाना फतहनगर ने रिपोर्ट पेष की कि मेरी सनवाड बाजार में दुकान है। उसमे जो जेवरात रखता हुॅ वो हमेशा रात्रि में मेरे मकान पर ले जाकर रखता हुॅ। मेरे पास ही मेरे भाईसाहब रामकरण जी पिता नारायण लाल जी निवासी फतहनगर की भी दुकान स्थित है उनके दुकान के जेवरात भी हमेशा मेरे मकान पर रखते है। हमेशा की भांति दिनांक 17-08-2022 को शाम 6.30 बजे दुकान बन्द कर दुकान में रखे सभी जेवरात वजन करीब 25 ाह चांदी, 450 हउ सोना व रामकरण जी के दुकान के जेवरात वजन करीब 25 ाह चांदी व 100 हउ सोनेके जेवरात मेरे मकान पर कमरे में रखकर कमरे के ताला लगाकर सभी घर वाले सो गए। आज दिनांक 18-08-2022 को सुबह पडौसी ने हमे बताया कि तुम्हारे कमरे की खिडकी टुटी हुई है व पेटीया बाहर पडी हुई है। जिसपर मैने व मेरे परिवार के सदस्यों ने देखा तो मेरे मकान का ताला टुटा हुआ था व जेवरात की खाली पेटीया सभी बाहर पडी थी। मेरे द्वारा मेरी दुकान व भाई साहब रामकरण जी दुकान के सभी सोने चांदी के जेवरात गायब थे। मेरे मकान की खिडकी व किवाड को तोडकर कोई अज्ञात चोर मेरे मकान में घुसकर पेटियों में रखे सभी जेवरात चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 150/22 धारा 457,380 भादस मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरविकास शर्माद्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती कैलाष कंवर पुलिस उपअधीक्षक वृत मावलीके सुपरविजन में श्री उदयसिंह चुण्डावत थानाधिकारी, फतहनगर मय टीम द्वारा प्रकरण में अभियुक्त 01.मुकेश कंजर पिता भुरा लाल निवासी धागलियो का खेडा, दुधीतलाई, बिजयपुर जिला चितौडगढ व 02. किश न कंजर पिता श म्भुलाल निवासी कंजर बस्ती, दुधीतलाई, बिजयपुर जिला चितौडगढ को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर माल मषरूका बरामद किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः उदयसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना फतहनगर, जितेन्द्र कुमार कानि.1830, जीगर सिह कानि.429, राहुल कानि.1579m चालक कैलाश चन्द्र कानि.92।
नकबजनी के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
