भीलवाड़ा महोत्सव में आयोजित होंगी इनामी कुश्ती प्रतियोगिताएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाडा 09 जनवरी। आगामी 12, 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित होने वाले भीलवाड़ा महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। भीलवाड़ा महोत्सव के प्रथम दिन    12 जनवरी को सायं 4 बजे बास्केटबॉल कोर्ट नगर परिषद स्टेडियम में भारतीय संस्कृति के पुराने खेल मलखंभ का प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दिन 13 जनवरी को प्रातः 10  बजे से बास्केटबॉल, नगर परिषद स्टेडियम में ही ओपन कुश्ती दंगल का आयोजन होगा जो 2 दिन चलेगा। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती दंगल पुरुष वर्ग में 5 भार वर्ग में एवं महिला वर्ग में 3 भार वर्ग में आयोजित होगा। इन सभी भार वर्ग में विजेता पहलवानों को नकद इनाम, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कुश्ती प्रतियोगिता निम्न टाइटल के मुकाबले होंगे जिसमें निम्नानुसार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

बालक वर्ग- प्रथम द्वितीय तृतीय
1. 40 किलो से कम भीलवाड़ा शिशिर 3000=00 2000=00 1000=00
2. 40 से 50 किलो तक भीलवाडा बसंत 6000=00 3000=00 2000=00
3.  50 से 60 किलो तक भीलवाडा किशोर   8000=00 4000=00 2000=00
4.  60  से 70 किलो तक भीलवाडा कुमार   11000=00 5000=00 3000=00
5.  70 किलो से उपर   भीलवाडा केसरी 21000=00 11000=00 5000=00
बालिका वर्ग- प्रथम द्वितीय तृतीय
6. 45 किलो तक भीलवाड़ा किशोरी 6000=00 4000=00 2000=00
7.  45 से 55 किलो तक भीलवाड़ा कुमारी 8000=00 4000=00 2000=00
8.  55 किलो से उपर भीलवाड़ा केसरी 15000=00 7000=00 4000=00
जिला खेल अधिकारी श्री ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि 13 जनवरी को ही सायं 3 बजे स्केटिंग खेल का प्रदर्शन बास्केटबॉल कोर्ट नगर परिषद में होगा। इसके उपरांत प्रताप नगर विद्यालय मैदान पर एक हॉकी मैच का आयोजन सायं 5 बजे किया जाएगा। इसी दिन सायं 6 बजे चित्रकूट धाम स्टेज पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  14 जनवरी को दिन में कुश्ती प्रतियोगिताएं चलेंगी एवं सायं 4 बजे नगर परिषद स्टेडियम पर ही तीरंदाजी खेल का प्रदर्शन किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!