कार्निवल परेड के साथ शुरू हुआ उदयपुर विंटर कार्निवल

रेतीला राजस्थान में राजस्थानी गीतों ने बांधा समां, शर्ली और  लॉस्ट स्टोरीज  के गानों पर झूमे उदयपुर के युवा
उदयपुर. शेड्स ऑफ़ उदयपुर एवं कल्ला कृति इवेंट्स के संयुक्त तत्वाधान में उदयपुर विंटर कार्निवल मेले की शनिवार को ऑकेजन गार्डन में शुरुआत हुई। दोपहर में सीडलिंग पब्लिक स्कूल  के बच्चों ने कार्निवल परेड निकाली। जिसमे बच्चो द्वारा कार्निवल की थीम पर परेड निकाली गई ।
 गगन शर्मा ने बताया कि इस कार्निवल में 2 दिन के कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें हर आयुवर्ग के लोगो का ध्यान रखते हुए 5 बॉलीवुड कलाकार मामे खान, रैतिला राजस्थान, असीस कौर, शर्ली सेतिया एवं लॉस्ट स्टोरीज अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। मिलिंद सोनी ने बताया इसमें फन, फूड,म्यूजिक एवं शॉपिंग का समावेश है। साथ ही साथ इस कार्निवल को पूरा राजस्थानी थीम पर आयोजित किया जा रहा है। आईएनआईएफडी के बच्चों द्वारा फैशन शो का आयोजन भी किया गया। जिसमें राजस्थान और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मॉडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरदीप बक्शी, राहुल बड़ाला, प्राची मेहता, माया चौधरी, दिग्विजय सिंह जगत,  डॉ आनंद गुप्ता, जिगीशा जोशी मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर वायरल गीत मेहमान  गीत पर झूमे उदयपुर के युवा
 सोशल मीडिया पर वायरल गीत मेहमान की रैतिला राजस्थान
ग्रुप के कलाकारों ने जैसे ही प्रस्तुति दी तो उदयपुर के युवा झूम उठे। इसके साथ ही राजस्थानी गीतों में केसरिया बालम,
 चरखा, बिछुडो,मेहंदी के गीतों की प्रस्तुति दी।  शर्ली सेतिया ने कोई भी नहीं, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, डिस्को डिस्को गानों पर प्रस्तुति दी। लव स्टोरी ने बॉम्बे ड्रीम्स, मिर्जा, मायनी मेरे गानो की धुन पर युवाओं को झूमने पर मजबूर किया।
आज मामे खान देंगे प्रस्तुति
कार्निवल के दूसरे दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मामे खान भी अपने राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति कार्निवल में देंगे। वही बॉलीवुड कलाकार असीस कौर बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुतियां देंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!