उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थानान्तर्गत गत 20 दिसम्बर को प्रार्थीया श्रीमती भावना पत्नि लालु राम निवासी गोज्या फला, टीडी, उदयपुर हाल ओम बन्ना, सुरो का फला, गोवर्धनविलास उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनाकं 22.06.2022 को मेरे परिवार मे शादी होने के कारण मैं, मेरे पति व मेरे बच्चे हमारे किराये के मकान ओम बन्ना के पास, सुरो का फला से गांव टीडी गये हुए थे। दिनाकं 23.06.22 को सुबह आए देखा तो कोई बदमाश हमारे किराये के मकान के ताले तोडकर एल.ई.डी., टीवी साउंड सिस्टम, 02 गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 392/22 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसारश्रीकुंदन कंवरियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामीथानाधिकारीगोवर्धनविलास मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में अभियुक्तगण सुरेश कुमार उर्फ पिक्चर पिता राकेश कुमार निवासी गांव जावर, फला पाडलीया, टीडी हाल पिपली चैक, गारीयावास,हिरणमगरी उदयपुर को टीडी क्षेत्र स्थित जावर गांव के पहाडो से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने घटना कारीत करना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशादेही से चोरी किये गये एल.ई.डी. टीवी, साउंड सिस्टम व 02 गैस सलेण्डर बरामद किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं
सजायाबी रिकाॅर्डः-गिरफतारशुदा अभियुक्त सुरेश उर्फ पिक्चर के विरूद्ध चोरी, नकबजनी व आम्र्स एक्ट के कूल 06 प्रकरण दर्ज है।
पुलिस टीमः संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलास, गणेश सिंह हैड कानि.18, विरेन्द्र कुमार हैडकानि.2273, दिनेश सिंह कानि.678,जसवंत सिंह कानि.3214, लोकेश रायकवाल साइबर सैल
