सांवरिया सेठ के भजनों पर विषाल भजन संध्याॅ का हुआ आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गोकुल शर्मा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु’
‘सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं’, ………..

उदयपुर 12 अक्टुबर । नवरात्रा के पावन पर्व पर  रंगौरी गरबा महोत्सव की ओर से नौ दिवसीय गरबा महोत्सव के पहले दिन आयड स्थित सत्यम षिवम सुंदरम गार्डन में सांवरिया सेठ के भजनों की विषाल भजन संध्याॅ का आयोजन किया गया।  लोकप्रिय भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आयोजन सचिव गोरी पालीवाल ने बताया कि भजन संध्याॅ का शुभारंभ नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी,  भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद राजेन्द्र परिहार, अषोक नागदा ने माताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। समिति की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का उपरणा, पगडी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गायक गोकुल शर्मा ने भजन संध्याॅ का  शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद गोकुल शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सांवरिया सेठ के लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं’, ‘सांवरे तू है थानेदार, मुझको कर ले गिरफ्तार’, ‘सांवरिया सेठ दे दे, ओ थारे भंडार थो ना पड़े रे’ और ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, सब कुछ तेरो सांवरिया सेठ’ जैसे भजनों से समां बांध दिया।
भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा गार्डन सांवरिया सेठ की भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और भक्ति में लीन दिखाई दिए। आयोजन ने नवरात्र के उल्लास के साथ धार्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!