राज्य विजेता टेबल टेनिस टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेंट की विजेता ट्रॉफी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 10 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (अंडर-14 छात्रा वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतने वाली उदयपुर की विजेता टीम के खिलाड़ियों एवं दल प्रबंधन ने आज जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) उदयपुर, श्री दुर्गेश जी मेनारिया को विजेता ट्रॉफी भेंट की।

इस अवसर पर श्री मेनारिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों – रिद्धि डांगी, चार्वी मोदी, फरहीन अत्तारी, भुवन्या राणावत एवं आश्रिया नायर को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियों की इस सफलता ने पूरे उदयपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

इस दौरान दल प्रबंधक रविन्द्र सिंह शेखावत , टी टी कोच  देवेंद्र सिंह सांरगदेवोत व रानू पोरवाल  सहित शारीरिक शिक्षक युगल शर्मा,बलवीर सिंह, दीपक भाणावत आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!