कोटड़ा में ‘जागृति’ अभियान के तहत कार्रवाई: वाकल नदी किनारे 192 किलो अवैध गांजा जब्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना कोटड़ा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में युवाओं को नशे से बचाने व अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ‘जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय और श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में श्री प्रभुलाल थानाधिकारी, कोटड़ा के नेतृत्व में उदयपुर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कोटड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुल 192.22 किलोग्राम अवैध गांजे के हरे और गीले पौधों को जब्त किया है।

कार्रवाई का विवरण:

सर्किल गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम डूंगरिया-खाखरिया पटवार मंडल क्षेत्र (थाना कोटड़ा) में वाकल नदी के किनारे स्थित एक अज्ञात खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की पुख्ता जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से कार्रवाई की और खेत से कुल 192.22 किलोग्राम वजन के अवैध गांजे के हरे और गीले पौधे उखाड़कर जब्त किए।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज:

इस संबंध में थाना कोटड़ा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अब इस अवैध खेती और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

टीम प्रभारी व सदस्य:

  1. श्री प्रभुलाल – थानाधिकारी, कोटड़ा।

  2. श्री दिनेश कुमार (सउनि)।

  3. श्री रमेश कुमार (सउनि)।

  4. श्री बाबूलाल (कानि. 2986)।

  5. श्री शिवसिंह (कानि. 831)।

  6. श्री उत्पल (कानि. 986)।

  7. श्री रमेश कुमार (कानि. 2857)।

  8. श्री पंकज (कानि. 118 – विशेष भूमिका)।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!