उदयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने जिले में चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कार्मिकों के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदेश जारी कर दिया है।
इस आदेश के तहत समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज करने और सामग्री वितरण का जिम्मा प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रकोष्ठ को सौंपा गया है।

आरओ प्रशिक्षण 12 से
जारी कार्यक्रम के अनुसार समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण 12 और 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा। इसमें प्रतिदिन लगभग 320 आरओ भाग लेंगे।

कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 से
निर्वाचन प्रक्रिया में नियोजित कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इसके लिए अलग-अलग ब्लॉक और तहसीलों के कार्मिकों के लिए उनके नजदीकी केंद्रों और जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। बड़गांव, गिर्वा, कुराबड़, बारापाल के लिए 14 व 15 अक्टूबर को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल उदयपुर में, भीण्डर, कानोड के लिए 14 व 15 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार भीण्डर में, गोगुन्दा, सायरा के लिए 14 व 15 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार गोगुन्दा में, झाडोल, फलासिया के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक जनार्दन राय नागर विद्यापीठ और पंचायत समिति हॉल झाडोल में, खेरवाडा एवं नयागांव के लिए 14 व 15 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार खेरवाडा में, कोटडा के लिए 14 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार कोटडा में, मावली, घासा के लिए 14 व 15 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में प्रशिक्षण शिविर होगा। इसी प्रकार ऋषभदेव के लिए 14 व 15 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार ऋषभदेव में तथा वल्लभनगर के लिए 14 व 15 अक्टूबर को एम.जी.जी.एच. हॉल, सीबीईओ कार्यालय वल्लभनगर में प्रशिक्षण शिविर होगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ-साथ ईवीएम का हैंड्स-ऑन व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण स्थलों पर निर्धारित संख्या में ईवीएम मशीनें रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन ड्यूटी में नियोजित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नियुक्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में राज्य स्तरीय मास्टर टेªनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने सभी डीएलएमटी और बीएलएमटी को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम आदि की विस्तृत जानकारी दी। डीएलएमटी और बीएलएमटी आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों में कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!