पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में मतदान की तिथियों में बदलाव, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उदयपुर जिले में चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। नए कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि संबंधित पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर थी। इस चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियां शामिल हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर के स्थान पर अब 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच के लिए 31 अक्टूबर के स्थान पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। वहीं तीसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 4 नवम्बर और 6 नवम्बर तय थी। 6 नवम्बर को धरतेरस पर्व होने से आयोग ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं। इस चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!