विद्यापीठ -एग्जीक्युटिव कौंसिल की बैठक सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नवनियुक्त सदस्योें का किया सम्मान
पूर्व कुलपति द्वारा की गयी अनियमितताओं को लेकर सम्पूर्ण कार्यकाल की होंगी जांच

उदयपुर 29 सितम्बर / राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की एग्जीक्युटिव कौंसिल ( बॉम ) की बैठक मंगलवार  को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. मंजु मांडोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रारंभ में कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर एवं कुलपति प्रो. मंजु मांडोत ने एग्जीक्युटिव कौंसिल के नवनियुक्त सदस्य वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, पुर्व कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर, पुर्व कुलपति प्रो. लोकेश भटट् का माला, उपरणा पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक में दिनांक 29.04.26 को कार्यकारी परिषद्, दिनांक 25.07.2026 को अकादमिक परिषद् की आयोजित बैठक का कार्य विवरण संपुष्टि के लिए रखा गया।
बैठक निर्णयानुसार पूर्व कुलपति के कार्यकाल में की गयी नियुक्ति, पदोन्नति एवं लेखा विभाग में हुई अनियतताओं को लेकर ऑडिट एवं रिव्यू कमेटी का गठन किया गया जो 2012 से 2026 तक के दौरान की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगी। पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दौरान बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं को बिना किसी नियम के एडवांस राशि दी गयी है जो नियमों के खिलाफ है , सभी से वसूली की कार्यवाही की जायेगी।
प्रो. मांडोत ने बताया कि एमओए एण्ड रूल्स 2023 के अनुसार नवीन कार्यकारी परिषद्, अकादमिक परिषद् एवं वित्त समिति का गठन किया गया जिसे अनुमोदन हेतु बैठक में रखा गया जिस सर्वसम्मति से पारित किया गया।
अजमेर स्थित राजस्थान विद्यापीठ कुल की जमीन कुल के अन्तर्गत संचालित अन्य ट्रस्ट को कॉलेज संचालित करने हेतु सौपी गयी थी। बॉम के निर्णयानुसार इस सम्बंध में एक कमेटी का गठन किया जायेगा जो वर्तमान वस्तु स्थिति से आगामी बैठक में प्रस्तुत करेगी। पूर्व कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर ने कहा कि विद्यापीठ कुल ने किसी प्रकार की कोई सम्पत्ति का बेचान या लीज पर नहीं दी है,  सरकार के माध्यम से विधि सम्वत ट्रस्ट का मैनेजमेंट ट्रांसफर हुआ है। उक्त प्रकरण को पुनः संस्था में लेने के प्रयास किए जायेंगे पर निर्णय किया गया।
बैठक में युजीसी सदस्य प्रो. आनंद पालीवाल, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली , पीजीडीन प्रो.  मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. लीली जैन, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!