भगत सिंह की जयंती पर शिविर में 106 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– हर साल करवाते है शिविर आयोजित, मानवता की सेवा का दिया संदेश
उदयपुर, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 106 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और जरूरतमंद मरीजों के लिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने बताया कि शिविर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने 106 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते हुए सामाजिक एवं नैतिक दायित्व निभाया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर संयोजक अनुप औदिच्य ने बताया कि जी6 फार्मेसी की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर भाई-बहनों को उपरना ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्देश्य शहीद भगत सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा एवं दिनेश श्रीमाली बतौर अतिथि उपस्थित रहे। रक्तदाता युवा वाहिनी के कमलेश आचार्य, रोहित जोशी, दिनेश सोनी, दिलीप साहू, अजय व्यास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप ओदिच्य, राकेश जोशी, मनीष तिवारी, कपिल सोनी, मदन कच्छेर, शैलेन्द्र ओदिच्य, हितेश शर्मा, हार्दिक शर्मा एवं करण का विशेष योगदान रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!