विकसित भारत – जन सेवा अभियान
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ
उदयपुर, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शुक्रवार को सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय शिविर स्थल पर ही विभिन्न कार्यों के लिए सुविधा मिली।
सेवा सेतु शिविरों में पंचायती राज, राजस्व, कृषि, विद्युत, पेयजल, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य संपादित किए गए। विभागीय कार्मिकों ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं एवं आवेदन प्राप्त कर संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की। शिविरों की खासियत रही कि ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों तक जाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं की जानकारी और आवश्यक कार्रवाई की सुविधा मिली। राजस्व संबंधी कार्यों से लेकर कृषि, बिजली और पेयजल से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों को जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं पशुपालकों, महिलाओं, बच्चों, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ लेने का अवसर
शिविरों में विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। इससे ग्रामीणों को अपने अधिकारों, पात्रता और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी मिली। पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के काउंटरों पर पहुंचकर अपने कार्यों से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक आवेदन एवं प्रक्रियाएं पूरी कीं। सेवा सेतु शिविरों ने शासन की सेवाओं को ग्रामीणों के करीब पहुंचाने और योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया।
सेवा संकल्प सभा का सीधा प्रसारण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन की उपस्थिति में जयपुर के दादिया में सेवा संकल्प सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का ग्राम पंचायत स्तर पर सीधा प्रसारण किया। उदयपुर जिले में भी प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए तथा सेवा संकल्प सभा से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा पंचायत समिति मुख्यालयों पर चल रहे सेवा सेतु शिविरों के दौरान भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियांे ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
