सुंदरवास में स्कूटी हादसे में युवक गंभीर घायल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत सुंदरवास क्षेत्र में स्कूटी हादसे में उस सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार महिपाल सिंह पुत्र अमर सिंह राठौड निवासी ढाणा कुचेरा जिला नागौर हाल सांई विहार गोकुल विलेज ने स्कूटी चालक लक्ष्मीनारायण शर्मा पुत्र दिनेश माहेश्वरी निवासी कुंभानगर चित्तौडगढ1 हाल माली कॉलोनी झाडा अमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपी स्कूटी चालक द्वारा सुंदरवास में लापरवाही से स्कूटी को तेज गति, गफलत व लापरवाही पूर्वक चलाने से स्कूटी के पीछे बैठे उसके साला हरिओम सिंह 28 पुत्र चंद्रवीर सिंह निवासी चाणक्यपुरी हिरणमगरी सेक्टर—4 उछलकर नीचे गिर गए जिससे उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटे आई। पुलिस मामले में जांच कर रही
है।

कार की टक्कर से स्कूटी संवार महिला—बेटा गंभीर घायल
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। शहर के सविना थानांतर्गत वरदान स्कूल के पास सेक्टर—14 में कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार संगीता बदलानी 37 पत्नी हितेश कुमार लोहानी निवासी श्रीजी विहार सविना ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि कार चालक द्वारा सेक्टर—14 स्ििात वरदान स्कूल के पास स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह और उसके बेटे को गंभीर चोटें लगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। जिले के टीडी थानांतर्गत बोरीकुआ पुल के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश निवासी सेरा फला कहाडागल ग्राम पंचायत नैनबारा तहसील झाडोल ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बोरी कुआ पुल के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से जागेन्द्र कुमार तावड 19 पुत्र प्रकाश निवासी सेरा फला काहाडागल तहसील झाडोल फलासिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कार की टक्कर से सडक पार करती महिला की दर्दनाक मौत
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। शहर के समीप मोहनपुरा चिरवा रोड क्रॉस करते समय कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भंवर उर्फ भंवरिया पुत्र नानजी गमेती निवासी नयागुडा बुझडा नाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह और उसकी पत्नी मंजू सुबह करीब आठ बजे मोहनपुरा चिरवा रोड क्रॉस करते समय एक कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी पत्नी मंजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच करते हुए कार चालक का पता लगा रही है।

डॉक्टर की कार से नगदी भरा पर्स व दस्तावेज चोरी
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। शहर के भुवाणा क्षेत्र में स्थित सेलिब्रेशन मॉल के बाहर खडी डॉक्टर की कार से अज्ञात बदमाश द्वारा नगदी से भरा पर्स चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार तुषार गुप्ता पुत्र राजवी गुप्ता निवासी महु निमच रोड नामली जिला रतलाम मध्यप्रदेश हाल पीजी स्कूटडेंट अमेरिकन हॉस्पिटल बेडवास प्रतापनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि सेलिब्रेशन मॉल के बाहर उसकी कार से अज्ञात बदमाश पर्स चुरा ले गया जिसमें सात हजार रुपए नगद व दस्तावेज आधार कार्ड, एटीएम आदि दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है।

सेटेलाईट हॉस्पिटल, उमरडा व धूणीमाता मंदिर के बाहर से तीन मोटरसाइकिल चेारी
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। जिले में अलग अलग स्थानों से अज्ञात बदमाशों द्वारा तीन मोटरसाइकिल चुरा ले जाने के मामले दर्ज किए गए है। पुलिस के अनुसार नरेश भारती पुत्र शंकरलाल भारती गोस्वामी निवासी प्रन्द्राहेडा तहसील टोडारायसिंह जिला टोंक हाल अम्बेरी ब्राहृम्णों का गुडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितम्बर को डबोक स्थित धूणीमाता मंदिर दर्शन के लिए गया था जहां मंदिर के बाहर मोटरसाइकिल खडी की। वापस लौटने पर उसे अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। इसी तरह गायत्री सेवा संस्थान में कृषि अधिकारी प्रदीप पुत्र बद्रीप्रसाद मेनारिया निवासी पानेरियों की मादडी हिरणमगरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि हिरणमगरी सेक्टर—6 स्थित सेटैलाइट हॉस्पिटल के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। वहीं फतहलाल मीणा पुत्र ओमा मीणा निवासी बगरुवा जावरमाइंस ने दी रिपोर्ट में बताया कि उमरडा स्थित पेसिफिक हॉस्पिटल के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस तीनों मामलों में जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में जुटी है।

विवेक नगर से युवती लापता
उदयपुर, (उदयपुर व्यूज)। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—3 स्थित विवेकनगर से युवती के लापता हो जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि विवेकनगर घर से उसकी पुत्री परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस लापता हुई युवती को तलाश रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!