अशोका ग्रीन में सजा ब्रांड्स का भव्य मंच, “आरएस अटायर एग्जीबिशन सीज़न 3” रहा शानदार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

71 ब्रांड्स ने एक छत के नीचे सजाया अपना खास कलेक्शन, प्रदर्शनी को मिला शानदार रिस्पॉन्स

उदयपुर। अशोका ग्रीन, शुभागपुरा में आयोजित आरएस अटायर एग्जीबिशन – सीज़न 3 ब्रांड्स, लाइफस्टाइल और कम्युनिटी का शानदार संगम रहा। राशिदा क़ुब्बावाला एवं अबिज़र क़ुब्बावाला की ओर से बुरहानी वुमेन्स एसोसिएशन और बुनैय्यातिल ईदिज़ ज़हाबी के साझे में आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी में देशभर से आए 71 ब्रांड्स ने एक ही छत के नीचे अपने आकर्षक उत्पादों, कलेक्शन और नई रेंज का प्रदर्शन किया।

अबिज़र क़ुब्बावाला ने बताया कि आयोजन में मेवाड़ के पूर्व राजघराने से निवृत्ति कुमारी मेवाड़ एवं फतेहपुरा के जनाब आमिल साहेब के साथ-साथ नीमचखेड़ा आमिल साहेब, एज़ी मोहल्ला आमिल साहेब, मोय्यदपुरा आमिल साहेब एवं मुफद्दल मोहल्ला आमिल साहेब की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजन में मोतीवाला’स यूसुफ ज्वेलर टाइटल स्पॉन्सर, डी प्लस शानदार प्लेटिनम स्पॉन्सर, वंडर 53 गोल्ड स्पॉन्सर, द ट्रिप मास्टर ट्रैवल पार्टनर एवं मगर बाइट्स फूड पार्टनर रहे।

राशिदा क़ुब्बावाला ने बताया कि प्रदर्शनी को शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए आगंतुकों का भी शानदार प्रतिसाद मिला। आयोजन ने लाइफस्टाइल के साथ-साथ बिजनेस कनेक्ट, ब्रांड प्रमोशन और सामाजिक मेलजोल के लिए एक आकर्षक मंच उपलब्ध कराया।

उन्होंने कहा कि आरएस अटायर एग्जीबिशन का उद्देश्य ब्रांड्स और उनके उत्पादों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमियों एवं ग्राहकों के बीच मजबूत जुड़ाव कायम करना है।

राशिदा क़ुब्बावाला एवं अबिज़र क़ुब्बावाला ने आयोजन की सफलता के लिए सभी ब्रांड्स, स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स, विजिटर्स, वॉलंटियर्स एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से “आरएस अटायर एग्जीबिशन सीज़न 3” एक यादगार और शानदार सफलता बन सका।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!