करनाऊवा, 08 सितम्बर। ग्राम पंचायत करनाऊवा के प्रशासक हेमंत मीणा के नेतृत्व में आयोजित केपीएल-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद सफारी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केपीएल-3 का खिताब अपने नाम किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ग्राम पंचायत करनाऊवा के सरपंच हेमंत मीणा ने विजेता सफारी क्लब को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल लिम्बात भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
’उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान’
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भेरू लिम्बात को बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीजन, अजय डामोर को बेस्ट बॉलर, भूपेश लिम्बात, करनाऊवा को बेस्ट बल्लेबाज तथा राजू डामोर एवं हीरोत फला को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विजेता टीम सफारी क्लब के ऑनर अनिल लिम्बात बंटी के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान भेरू लिम्बात ने शानदार नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका टीम के प्रति समर्पण, अनुशासन और जीत के लिए किया गया अथक प्रयास देखने को मिला।
’मार्गदर्शन और समर्पण ने दिलाई जीत’
सफारी क्लब की जीत में राकेश डामोर हीरोत फला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने अनुभव के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया और टीम का मनोबल बढ़ाया। वहीं अनिल डामोर ने भी खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन देते हुए उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
युवा खिलाड़ी अंकुर ने भी खेल भावना और समर्पण की मिसाल पेश की। चोटिल होने तथा अपनी टीम के प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद उन्होंने सफारी क्लब को अपना पूरा सहयोग दिया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल लिम्बात लगातार तीन दिनों तक खिलाड़ियों के बीच उपस्थित रहकर उनका उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करते रहे। वहीं विनोद कुमार लिम्बात ने भी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
केपीएल-3 क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के साथ ही युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क एवं अनुशासन की भावना विकसित करने में सफल रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
केपीएल-3 की विजेता सफारी क्लब की पूरी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान पुष्पक मीणा, अनिल लिम्बात वार्डपंच, अनिल डामोर, लालूराम सहित ग्राम पंचायत करनाऊवा के ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।