मीडिया प्रकोष्ठ में मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नगरीय निकाय चुनाव – 2026
उदयपुर, 6 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सूचना केंद्र में स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ, पैड न्यूज एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का रविवार को प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय की विशेषाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस अदिती यादव ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुश्री यादव ने मीडिया प्रकोष्ठ में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय टीवी चौनलों, समाचार पत्रों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार की मॉनिटरिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी अधिकारी ने मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान प्राप्त सामग्री, पैड न्यूज की पहचान तथा एमसीएमसी से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री की प्रभावी एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर  दिया। साथ ही प्रकोष्ठ के कार्य की दैनिक रिपोर्ट समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।

 

मतदान दलों के लिए 6 रात्रि विश्राम स्थल चिन्हित
उदयपुर, 6 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान दलों के रात्रि विश्राम के लिए उदयपुर शहर में 6 स्थान चिन्हित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मतदान दलों के लिए 7, 9 और 11 सितंबर को जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर मौसम के अनुसार पानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

रात्रि विश्राम के लिए चिन्हित स्थल
रात्रि विश्राम के लिए आश्रय स्थल, प्रतापनगर (क्षमता 75), मीरा बाई शिवाजी नगर सामुदायिक भवन, उदियापोल (क्षमता 100), चेतक सर्कल पर गुरू गोविन्दसिंह उमावि के सामने स्थित आश्रय स्थल (क्षमता 75), सामुदायिक भवन, हिरण मगरी सेक्टर-14 (क्षमता 100), सामुदायिक भवन, हिरण मगरी सेक्टर-09 (क्षमता 100) और सामुदायिक भवन, चित्रकूट नगर (क्षमता 100) को चिन्हित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को इन स्थलों पर मतदान दलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान से पहले और मतदान के बाद आवश्यक विश्राम सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!