बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विजिट द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट बीसीआई एजुकेशन के मेंबर प्रहलाद सिंह राव के वर्कप्लेस द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में संपन्न हुई। ग्राउंड फ्लोर, विनायक कॉम्प्लेक्स ए, एचडीएफसी बैंक के पास, दुर्गा नर्सरी रोड स्थित द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित इस विजिट के दौरान सदस्यों ने आपसी परिचय, नेटवर्किंग और बिजनेस से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नेटवर्किंग गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को करीब से समझने के साथ आपसी बिजनेस कनेक्शन और सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिलता है।

बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन के माध्यम से एजुकेशन सेक्टर से जुड़े सदस्यों को बेहतर नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के अनुभवों और कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है।

बीसीआई की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि इस तरह की वर्कप्लेस विजिट सदस्यों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बिजनेस एक्सचेंज के साथ नए अवसरों की संभावनाएं भी बनती हैं।

बीसीआई एजुकेशन के मेंबर प्रहलाद सिंह राव ने अपने वर्कप्लेस द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन की कार्यप्रणाली एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बीसीआई के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स से जुड़ने और अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर शालिनी उपाध्याय, प्रेमलता कुमावत, भारत बोराना सहित बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के सदस्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!