‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश
उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर मंगलम की ओर से ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ अभियान के तहत सोमवार को आयोजित महाकाल मंदिर शोभायात्रा में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष एमजेएफ लायन बसंती वर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को 2000 शीतल पेय की बोतलें वितरित की गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 200 तुलसी के पौधे भी श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पूरे संभाग के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्रांतीय सभापति (पर्यावरण) लायन कमलेश कुमावत एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन कपूर सी. जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया।
क्लब अध्यक्ष लायन सुनीता पाल, सचिव लायन ललिता, कोषाध्यक्ष लायन निशा, लायन आभा आमेटा, लायन रेखा, लायन राज, लायन राजकुमारी एवं लायन परवीन सहित क्लब सदस्यों ने श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित करने एवं पौधों के वितरण में सक्रिय सहयोग किया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर आयोजित यह पहल श्रद्धालुओं के बीच सकारात्मक संदेश देने वाली रही। कार्यक्रम के माध्यम से जल एवं शीतल पेय की सेवा के साथ घर-घर हरियाली का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
महाकाल शोभायात्रा में सेवा की मिसालःलायंस क्लब मंगलम ने बांटी 2000 शीतल पेय बोतलें, 200 तुलसी पौधे किए वितरित
