उदयपुर। जिले के बडगांव थानांतर्गत बरोडिया पुलिया पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर द्वारा पीछे से टककर से मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नारायणलाल पुत्र कालूराम गमेती निवासी भवरिया ओगणा ने ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि शनिवार को ट्रेलर चालक द्वारा तेज गति गफलत लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बरोडिया पुलिया के यहां पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल को पीछे से टककर मार दी गई जिससे हादसे में मोटरसाइकिल चालक डालचंद निावासी भवरिया ओगणा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो ंको सौंपा। साथ ही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल जब्त कर ट्रेलर चालक को तलाश रही है।
नयागांव से मेक्स चोरी
उदयपुर। जिले के पानरवा थानांतर्गत नया गांव से अज्ञात बदमाश द्वारा मेक्स चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मीठालाल पुत्र नाथूलाल गमार निवासी नयागांव पानरवा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 19 अगस्त को उसकी गुजरात नंबर की मेक्स को अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चुराई गई मेक्स और चोर दोनों को तलाश रही है।
मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानांतर्गत नाकोडा नगर सेक्टर—03 में मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार निशांत मेनारिया 22 पुत्र योगेश मेनारिया निवासी पानेरियों की मादडी सेक्टर—4 हिरणमगरी ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से वह घायल हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल का उपचार जारी है।
दरोली में घर के अदर व बाहर खडी दो मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के दरौली कस्बे में रात के अंधेरे में घर के अंदर और बाहर खडी दो मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार दिनेश डांगी पुत्र अमरचंद डागी निवासी दरोली ने दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त को रात में अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के बाहर खडी व गेट के अंदर रखी हुई कुल दो मोटरसाइकिल चुरा ले गए। पुलिस चोरों और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है। इसी तरह जितेंद्र पुत्र नारायणलाल मीणा निवासी केवडा खुर्द जावरमाइंस जिला सलूम्बर हाल रामकृष्ण सेवा समिति के पास चित्रकूटनगर ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चित्रकूटनगर से अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया।
देबारी में ट्रक की टक्कर से अधेड घायल
उदयपुर। शहर के समीप देबारी में अज्ञात ट्रक की टक्कर से अधेड घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पुन्डरीकाक्ष रावल 44 पुत्र ललित कुमार रावल निवासी सेलाकुई जिला देहरादून उत्तराखण्ड ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात ट्रक चालक द्वारा देबारी में तेज गति से गलत दिशा की तरफ आते हुए टक्कर मारने से वह घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है।
उदयसागर में भराव डालने का मामला दर्ज
उदयपुर। समीपवर्ती उदयसागर झील के किनारे पेटे में भराव डालकर भराव क्षमता को प्रभावित करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जल संसाधन उपखण्ड गिर्वा के सहायक अभियंता नितेश नायक पुत्र रणजीत नायक लबाना निवासी अगरपुरा गढी बांसवाडा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उदयसागर बांध के पेटे फुल टेंक लेवल क्षेत्र में मिट्टी का डालकर भराव कर डेम की निर्धारित एफटीएल सीमा एवं जल संंग्रहण क्षमता को कम कर सिंचाई कार्य एवं जल निकाय के हितों को प्रभावित किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता
उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र से कॉलेज के लिए निकली छ़ात्रा लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी कहीं उसका पता नहीं चलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार हीरालला पुत्र केशाराम मेघवाल निवासी पदराडा सायरा हाल अम्बामाता घाटी सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 22 अगस्त को सुबह 8.30 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। वह वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस लापता हुई कॉलेज छात्रा की तलाश कर रही है।
पालडी गमेतियों की बस्ती में सूने मकान से जेवरात चोरी
उदयपुर। जिले के बडगांव थानांतर्गत शनिवार को सुबह सूने मकान से चोर जेवरात व सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार लोहार पुत्र किशनलाल लौहार निवासी पालडी गमेतयिों की बस्ती बडगांव ने दी रिपोर्ट में बताया कि 22 अगस्त को सुबह करीब साढे नौ बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर जेवरात आदि सामान चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को तलाश रही है।
अधेड को ब्लेकमेल कर युवती मांग रही पैसा
उदयपुर। शहर के अम्बामाता क्षेत्र में अधेड को ब्लेक मेल कर दिल्ली की एक युवती द्वारा रुपए मांगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विनोश शर्मा 47 पुत्र माधुलाल शर्मा निवासी गायत्री नगर हिरणमगरी सेक्टर—5 ने ट्विंकल गोयल निवासी नई दिल्ली जगतपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपिया द्वारा उसको ब्लेकमेल कर रुपए की मांग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
साइंस कॉलेज में मारपीट
उदयपुर। शहर के साइंस कॉलेज परिसर में अज्ञात बदमाश द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गौरव खटीक पुत्र सुरेश खटीक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें शनिवार को अपराह्न साढे तीन बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एसएस स्टील ट्यूब के सात बंडल चोरी
उदयपुर। जिले के खेरोदा थानांतर्गत वाना में हरियाणा नंबर के वाहन से एसएस स्टील के सात बंडल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र लाम्बा पुत्र महावीर सिंह लांबा निवासी धमण्सर कला थाना पिलानी जिला झुंझनु हाल इनलेण्ड फ्रेट एक्सप्रेस प्राइवेट लि असलाली अहमदाबाद ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपी द्वारा 30 जुलाई को वाहन में से एसएस स्टील टृयूब के 18 बंडल में से सात बंडल चुरा लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
