उदयपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक रविवार को बार सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आगामी उदयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव की विधिक प्रक्रिया एवं चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की विधिक कार्यवाहियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ रहे। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महेन्द्र नागदा, जिला संयोजक गोपाल पालीवाल, बार एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता नरपत सिंह चुंडावत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना उदावत उपस्थित रहे।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक बनने पर महेन्द्र नागदा का भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं को चुनाव की विधिक प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा चुनाव से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव के दौरान आवश्यक सभी प्रकार की विधिक कार्यवाही को लेकर अधिवक्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
बैठक में प्रत्येक वार्ड में अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने तथा अपने-अपने वार्ड में चुनाव से संबंधित विधिक कार्यवाही में सहयोग करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं से सुझाव भी लिए गए। बैठक का संचालन लोकेश गुर्जर, महासचिव बार एसोसिएशन उदयपुर ने किया।
बैठक में सुझाव देने वालों में संतलाल अग्रवाल, शंभू सिंह राठौड़, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा, रामकृपा शर्मा, भरत जोशी, चन्द्रभान सिंह, जगदीश खेरालिया, घनश्याम सिंह चौहान, यशवंत सिंह शक्तावत, भूपेन्द्र सिंह चुंडावत, पुष्कर लाल लोहार, अरुणपाल सिंह, कांता नागदा, ऋतु सारस्वत सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। बैठक में लगभग 200 अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि आगामी उदयपुर नगर निकाय चुनाव में 80 वार्डों के लिए चुनाव होना है। बैठक में अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधिक रूप से आवश्यक तैयारियों एवं कार्यवाहियों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। अंत में महेन्द्र मेनारिया, उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन उदयपुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
