– सम्मान समारोह के रविवार को होगा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन
उदयपुर, 22 अगस्त। शुभ केसर गार्डन, शोभागपुरा, 100 फीट रोड पर आयोजित तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर निर्माण, इंटीरियर और साज-सज्जा से जुड़े आधुनिक उत्पादों को एक ही स्थान पर देखने और उनकी जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक्सपो में पहुंचे। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस फेस्टिवल में बदलती जीवनशैली के अनुरूप स्मार्ट, आधुनिक और आकर्षक होम सॉल्यूशंस को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।
दूसरे दिन एक्सपो में आने वाले आगंतुकों का विशेष आकर्षण लाइव मॉकअप और प्रायोगिक प्रदर्शन रहे। विभिन्न उत्पादों को केवल स्टॉल पर प्रदर्शित करने के बजाय उनके वास्तविक उपयोग और डिजाइन को करीब से समझाने का प्रयास किया गया। मॉड्यूलर किचन, आधुनिक लाइटिंग, फर्नीचर, सैनिटरीवेयर, बाथ फिटिंग, पाइप्स, टैंक, फर्निशिंग, इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस तथा बैटरी-सोलर उत्पादों की जानकारी लेने में लोगों ने रुचि दिखाई।
आयोजक हर्षल जैन ने बताया कि दूसरे दिन एक्सपो में आने वाले परिवारों की संख्या में उत्साहजनक बढ़ोतरी रही। कई लोग अपने नए घर के निर्माण, किचन तैयार कराने, फर्नीचर बदलने, इंटीरियर अपग्रेड करने और घर को अधिक आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों की तुलना करते नजर आए। एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग बाजारों में जाने के बजाय घर से जुड़ी कई जरूरतों के समाधान एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
रिद्धि सिद्धी ग्रुप के निदेशक पंकज जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि आज के समय में उपभोक्ता केवल खूबसूरत उत्पाद ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, उपयोगिता, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीक को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सपो में विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों को एक साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें।
एक्सपो प्रबंधक आयुष वक्तावत ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रीमियम इंटीरियर एवं फर्नीचर, मॉड्यूलर किचन एवं किचन एक्सेसरीज, लाइटिंग, इलेक्ट्रिकल एवं होम सॉल्यूशंस, सैनिटरीवेयर, बाथ फिटिंग, पाइप्स, टैंक, फर्निशिंग, बैटरी एवं सोलर उत्पादों के साथ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 15 से अधिक स्टॉल और 5 से अधिक लाइव मॉकअप एक्सपो को विशेष स्वरूप दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिका जैन ने किया। वक्तावत ने बताया कि बाहर से आए सभी प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन को पारितोषिक वितरित किया।
फेस्टिवल में मैक, मार्कोस, हंस सीपी टैप्स, केआरई अरिहंत, विहान, विक्टर एडहेसिव्स, अज़ायर फर्नीचर, मार्कोस सैनिटरीवेयर, जय भैरवनाथ बैटरी एंड सोलर, किचन महल, स्कॉर्पियो बाथ फिटिंग, मैक्रॉन टैंक्स, सोमेश्वर फर्निशिंग, पेरेग्रीन पाइप्स, बंसल पाइप्स, ध्रुवी, आदिश्वर रिवेरा, एजैक्स, अरिहंत फिक्सिंग सॉल्यूशन, इटानो किचन सिंक, कामधेनु पॉली प्लास्ट, क्लेवियन, एक्टिव पीटीएम टैप्स एवं हिंद गिफ्टिंग्स सहित विभिन्न कंपनियां एवं संस्थान भाग ले रहे हैं।
दूसरे दिन एक्सपो में आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, ठेकेदारों और व्यापारियों के साथ आम परिवार भी पहुंचे। खासतौर पर वे लोग प्रदर्शनी में रुचि लेते दिखाई दिए जो नया मकान बनाने, पुराने घर का नवीनीकरण कराने या अपने घर के इंटीरियर को नए अंदाज में अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का अंतिम दिन रविवार को रहेगा, जिसमें शहरवासियों के लिए घर, इंटीरियर और लाइफस्टाइल से जुड़े आधुनिक विकल्पों को देखने-समझने का एक और अवसर उपलब्ध रहेगा। एक्सपो में उत्पादों की जानकारी के साथ विशेषज्ञों से सलाह और विभिन्न विकल्पों की तुलना करने की सुविधा भी आगंतुकों को मिल रही है।
होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल में दूसरे दिन उमड़ी भीड़, आधुनिक घरों के नए विकल्पों ने खींचा ध्यान
