उदयपुर, 21 अगस्त,श्री सगस जी बावजी का जन्मोत्सव पर जोगपोल मंडी के नाल उदयपुर स्थित श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ पर स्थित लोक देवता सगस जी बावजी का शाही श्रृंगार किया गया,बाबजी को पीले फूलों और हरी पत्तियां आदि से बने बगीचे में विराजित किया गया, बाबजी के भक्त अपने आप को रोक नहीं पाए और भजनों पर नाचने गाने लगे, मंदिर को एक खूबसूरत तरीके से सजाया गया बाबजी को 56 तरह के भोग धराए गए.
मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि लोक देवता सगस जी बावजी का जन्मोत्सव श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल उदयपुर में महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं कुंवर सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में श्रद्धां भक्ति भाव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.बाबजी के गादी पति महंत मीठालाल चित्तौड़ा ने 11 किलो मावे के केक को काटा, केक का प्रसाद का भक्तों में वित्तरित किया गया.
बाबजी का श्रृंगार भावेश चित्तौड़ा और तुषार चित्तौड़ा ने किया, बावजी को राजशाही वस्त्र धारण करवाए गए जिनमें बर्क रजत डंक, छत्र चवर, ढाल तलवार, बंदूक मोर छड़ी आदि धारण करवाए गए, बाबजी का सुंदर मनमोहक रूप देखते ही बन रहा था भक्तों की बावजी के रूप को देखकर नजर नहीं हट रही थी दर्शनों का ताँता रात 12:00 बजे तक चलता रहा, रात 12:00 बजे आरती हुई और इसी के साथ जन्मोत्सव पर्व संपन्न हुआ
मंदिर प्रांगण में भक्तगण बाबजी के भजनों पर झूमते नाचते आनंद ले रहे थे भक्तों द्वारा बावजी को श्रीफल शॉल, माला ऊपरना ओढाकर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे.
मंदिर में भक्तों द्वारा भजन गाए गए जिस पर महिलाएं अपने आप को नृत्य करने से रोक नहीं पाई, इस अवसर पर मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से कई गादीं पतियों का आगमन हुआ उनका बहुमान किया गया.
इस प्रकार सगस जी बावजी के जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..
