लेकसिटी में तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल एवं भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– आधुनिक घर, इंटीरियर, फर्नीचर और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों की एक ही छत के नीचे प्रदर्शनी
उदयपुर, 21 अगस्त। झीलों की नगरी में शहरवासियों को घर की सजावट, इंटीरियर, फर्नीचर और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े नवीनतम उत्पादों एवं तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शुभ केसर गार्डन, शोभागपुरा, 100 फीट रोड पर तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। 21 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल में घर निर्माण से लेकर इंटीरियर, फर्नीचर, मॉड्यूलर किचन, लाइटिंग, इलेक्ट्रिकल, सैनिटरीवेयर, बैटरी-सोलर, पाइप्स, फर्निशिंग और रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न उत्पाद एवं सेवाएं प्रदर्शित की जा रही हैं।
रिद्धि सिद्धी ग्रुप के निदेशक पंकज जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में शांतिलाल वेलावत, आदिश खोडनिया, प्रकाश चौधरी, मदन सिंह राणावत एवं करणमल मैदावत सहित आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली।
रिद्धि सिद्धी ग्रुप के निदेशक पंकज जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य उदयपुर एवं संभाग के लोगों को घर से जुड़ी आधुनिक जरूरतों, नवीनतम डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों और तकनीकी समाधानों से एक ही मंच पर परिचित कराना है। आज के दौर में लोग अपने घर के निर्माण और इंटीरियर से लेकर सजावट तक आधुनिक एवं स्मार्ट विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में यह आयोजन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी मंच साबित होगा।
आयोजक हर्षल जैन ने बताया कि फेस्टिवल में 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही 5 से अधिक लाइव मॉकअप के माध्यम से विभिन्न उत्पादों और डिजाइन विकल्पों को वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे आगंतुक उत्पादों को देखने के साथ-साथ उनके उपयोग और कार्यप्रणाली को भी नजदीक से समझ सकेंगे।
एक्सपो प्रबंधक आयुष वक्तावत ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रीमियम इंटीरियर एवं फर्नीचर, मॉड्यूलर किचन, किचन एक्सेसरीज, आधुनिक लाइटिंग, इलेक्ट्रिकल एवं होम सॉल्यूशंस, सैनिटरीवेयर, बाथ फिटिंग, पाइप्स, टैंक, फर्निशिंग, बैटरी एवं सोलर उत्पादों सहित रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं। फेस्टिवल में मैक, मार्कोस, हंस सीपी टैप्स, केआरई अरिहंत, विहान, विक्टर एडहेसिव्स, अज़ायर फर्नीचर, मार्कोस सैनिटरीवेयर, जय भैरवनाथ बैटरी एंड सोलर, किचन महल, स्कॉर्पियो बाथ फिटिंग, मैक्रॉन टैंक्स, सोमेश्वर फर्निशिंग, पेरेग्रीन पाइप्स, बंसल पाइप्स, ध्रुवी, आदिश्वर रिवेरा, एजैक्स, अरिहंत फिक्सिंग सॉल्यूशन, इटानो किचन सिंक, कामधेनु पॉली प्लास्ट, क्लेवियन, एक्टिव पीटीएम टैप्स एवं हिंद गिफ्टिंग्स सहित विभिन्न कंपनियां एवं संस्थान अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनी में आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, ठेकेदारों, व्यापारियों, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के साथ-साथ नए घर का निर्माण या पुराने घर का नवीनीकरण कराने वाले परिवारों के लिए भी विशेष विकल्प उपलब्ध हैं। आगंतुक एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों की जानकारी लेने के साथ विशेषज्ञों से सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं। तीन दिवसीय फेस्टिवल में बड़ी संख्या में शहरवासियों एवं संभागवासियों के पहुंचने की उम्मीद है। यह आयोजन आधुनिक घर, बेहतर डिजाइन और सुविधाजनक जीवनशैली से जुड़े नए विचारों एवं तकनीकों को जानने का अवसर प्रदान कर रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!