सूरों का फला से बालिका लापता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के गोवर्धनविलास थानांतर्गत एक बालिका अपने घर से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार पीडित पिता ने गोवर्धनविलास थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि सूरों का फलां कोटलिया से उसकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। पुलिस लापता बालिका को तलाश कर रही है।

मीरा नगर से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित मीरा नगर क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विक्रम कुमार सुथार पुत्र रामलाल सुथार निवासी भुज्याखेडी निम्बाहेडा हाल बी ब्लॉक मीरा नगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस चोरी हुई मोटरसाइकिल और चोर दोनों को तलाश रही है।

सूने मकान का ताला तोड सोने चांदी के जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत जनकपुरी में एक सूने मकान का ताला तोडकर चोर अंदर से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार पुष्कर माली पुत्र अम्बालाल माली निवासी नाकोडा पाश्र्वनाथ कॉलोनी संगम वाटिका के पास जनकपुरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके मकान के ताले तोडकर अंदर से सोने चांदी के जेवरात व रुपए चुरा ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी है।

पत्नी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उठा लिया ऋण
उदयपुर। शहर के देहलीगेट क्षेत्र में एक पीडित के दस्तावेजों व फर्जी हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर धोखाधडी से ऋण उठा लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कल्पना पत्नी शशांक शर्मा निवासी शीतल राईट्स, करणी नगर, द्वारका अपार्टमेंट के सामने हिरणमगरी सेक्टर—05 ने पति शशांक शर्मा, शालिनी पत्नी मुकेश रावत, पुत्री स्वर्गीय रामशहरण शर्मा, दलपत मेवाडा पूर्व पार्षद, अनुराधा पोरवाल पत्नी स्वर्गीय निकेश पोरवाल, विशाल माली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके दस्तावेजों व फर्जी हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर धोखाधडी से ऋण उठा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बैंक खाते से किया फ्रॉड
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बैंक खाते का उपयोग कर फ्रॉड करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार गोगुंदा थाने के कास्टेबल राजेंद्र कुमार ने जीतू पुत्र बाबू गरासिया निवासी ईटों का खेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा बैंक खाते का प्रयोग कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दुगुना करने का लालच दे लाखों रुपए ले भागा बदमाश
उदयपुर। शहर से सटे बडी क्षेत्र में एक अधेड को बहला फुसला कर रुपए दुगुना करने का लालच देकर बदमाश द्वारा लाखों रुपए ले भाग जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय अश्विनी कुमार पुत्र रोबिनसन साइमन निवासी मिशन कमपाउण्ड अमृत कौर हॉस्पिटल के पास ब्यावर कोतवाली जिला ब्यावर ने राहुल नामक युवक के खिलाफ बडगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें  उसको बहला फुसला कर उनसे रुपए लेकर दुगुने करने का लालच देकर रुपए लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने में जुटी है।

मकान खरीदने के लिए रखे 32 लाख, जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर से सटे बडगांव थानांतर्गत मकान खरीदने के लिए लाकर घर में रखे 32 लाख रुपए से अधिक नगदी व जेवरात अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार देवीलाल गमेती पुत्र दाउराम गमेती निवासी मोनिका वस्तावतजी की बाडी, गांव बरोडिया तहसील बडगांव मूल निवासी टाकडी का भीलवाडा तहसील कुंभलगढ जिला राजसमंद ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा 19 अगस्त की रात में उसके घर से मकान खरीदने के लिए कमरे में रखे लगभग 32 लाख 50 हजार रुपए व सोने के जेवरात मादलिया, कान के लोंग, डेढ किलो चांदी के जेवरत चुरा ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी है।

चांदी के कड़े ठगने वाली 3 शातिर महिलाएं अजमेर से गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के भीण्डर क्षेत्र में महिला के चांदी के कडे ठगने के मामले में तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने गत 14 अगस्त को दी रिपोर्ट में बताया कि चार महिलाएं उसके घर आई और बातों में उलझा कर अपने वश में करके उसके पांव में पहने हुए चांदी के कड़े खुलवाकर ले लिए और कहा कि इन्हे घंटे भर में वापस लाकर देती है। यह कहते हुए वे वहा से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व मुखबीर तंत्र से सूचना संकलन करते हुए संदिग्ध महिलाओ के बारे में जानकारी जुटाई गई व भीण्डर, मंगलवाड, भादसोडा, चित्तौडगढ, गंगरार, भीलवाड़ा, विजयनगर रूट चेक करते हुए अजमेर के सरवाड पहुंचे, जहा पता चला कि घटना करने वाली महिलाओं के हुलिए की महिलाएं सरवाड मे कालबेलिया बस्ती मे निवास करती है। इस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर संदिग्ध महिलाओं   रेखा पत्नी राजूनाथ कालबेलिया निवासी सूरजपुरा रामपाली अजमेर हाल सरवाड, लक्ष्मी देवी पत्नी सोनूनाथ कालबेलिया निवासी भील बस्ती सरवाड, मसुरी पत्नी रमेशनाथ कालबेलिया निवासी सरवाड जिला अजमेर को डिटेन कर पूछताछ करने पर उक्त महिलाओं द्वारा घटना कारित करना पाया जाने से नियमानुसार गिरफ्तार कर चांदी के कडे़ बरामदगी के प्रयास जारी है।

मानसिक रूप से कमजोर युवती से धोखे से करा दी शादी
उदयपुर। जिले के डबोक थानांतर्गत मानसिक रूप से कमजोर युवती से धोखे से शादी करा देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित कुलदीप पुत्र भगवतीप्रसाद दायमा निवासी मेडता डबोक ने नरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र, माया देवी पत्नी नरेंद्र कुमार, दीपशिखा पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी माया कुंज जावरा जिला रतलाम मध्यप्रदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ तथ्य छुपाकर उसके साथ धोखे से मानसिक रूप् से कमजोर लडकी की शादी करवा देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जयसमंद रोड और गुलाबबाग पार्किंग से दो मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर से सटे जयसमंद रोड से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राजकुमार मीणा पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी जडई फलां कुम्हारिया खेडा पई ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल जयसमंद रोड पर स्थित अमृत बाग होटल् रेस्टोरेंट के पार्किंग स्थल से अज्ञात बदमाश  गेट का ताला तोडकर चुरा ले गया। इसी तरह दीपक सालवी पुत्र मोहनलाल सालवी निवासी सत्यदेव कॉलोनी सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि गुलाबबाग पार्किंग से अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!